फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल की हुई 'दामिनी', सनी देओल ने वीडियो शेयर कर कही इमोशनल बात, हो गई वायरल

Tue, 01 May 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
sunny deol film damini complete 25 years shares video goes viral
सनी देओल - फोटो : File Pic

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल के करियर की जानदार फिल्मों में दामिनी का नाम शामिल है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को सबके सामने रखती ये फिल्म आज के दौर में अधिक प्रासंगिक हो गई है। आपको बता दें कि दामिनी आज 25 साल की हो गई है। वहीं इस मौके पर सनी देओल ने इस फिल्म के कोर्ट रूम के दृश्य का वीडियो शेयर करके पुरानी यादों को फैंस के साथ ताजा किया है। 

sunny deol film damini complete 25 years shares video goes viral

राजकुमार संतोषी निर्देशित दामिनी 30 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं जबकि सनी ने स्पेशल एपीयरेंस दिया था। उनकी भूमिका एक बेकार और नशे में डूबे रने वाले वकील की थी जिसमें सिस्टम को लेकर आक्रोश भरा हुआ था। स्पेशल एपीयरेंस होने के वाबजूद सनी देओल के रोल की सबने तारीफ की थी। 
 

 

Feels like yesterday. Had no idea Govind would be loved and how 25 yrs of Damini. Feels like yesterday.

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on

sunny deol film damini complete 25 years shares video goes viral
sunny deol

फिल्म की कहानी एक बड़े परिवार की आदर्शवादी बहू के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुष्कर्म की शिकार घर की नौकरानी को इंसाफ दिलाने के लिए अपने ही परिवार से लड़ जाती है। दामिनी नाम का ये किरदार मीनाक्षी शेषाद्रि ने निभाया था जबकि ऋषि कपूर उनके पति की भूमिका में थे। दामिनी की लड़ाई में उसका हथियार गोविंद नाम का वकील बनता है जिसे सनी देओल ने निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol film damini complete 25 years shares video goes viral
Sunny Deol

इस फिल्म में अमरीश पुरी ने बैरिस्टर इंद्रजीत चड्ढा का किरदार निभाया था, जो दुष्कर्म करने वालों को बचाने की कोशिश में जुटा रहता है। फिल्म के दो डायलॉग बहुत मशहूर हुए थे। पहला- ढाई किलो का हाथ और दूसरा तारीख पे तारीख। सनी ने एक वीडियो शेयर करके फिल्म को यादों को ताजा किया है और लिखा है कि ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed