फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल के इंतजार के बाद सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' होगी रिलीज, सेंसर बोर्ड ने दिया 'A' सर्टिफिकेट

Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Sunny Deol film Mohalla Assi gets clearance release with A certificate from censor board

अभिनेता सनी देओल और साक्षी तंवर स्टारर फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' दो साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट के बाद हरी झंडी दिखाई है। 



पढ़ें-8 साल की बच्ची से रेप पर बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, 'स्कूल में भी यौन शोषण पर बात होनी चाहिए'

Sunny Deol film Mohalla Assi gets clearance release with A certificate from censor board
Sunny Deol

फिल्म में मौजूद गालियों और कुछ अश्लील दृश्यों की वजह से  सेंसर बोर्ड इस फिल्म को रिलीज होने की अनुमति नहीं दे रहा था। लेकिन दिल्ली कोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार सेंसर बोर्ड ने अपनी कुछ शर्तों के साथ मोहल्ला अस्सी फिल्म की रिलीजिंग के लिए हरी झंडी दिखा दी है। सेंसर ने कहा है कि फिल्म के एक सीन में जहां सनी देओल गाली दे रहें है उस सीन में बीप साउंड लगाने होंगे। 

Sunny Deol film Mohalla Assi gets clearance release with A certificate from censor board
खास बात ये है कि फिल्म का कोई सीन काटा नहीं जाएगा। हालांकि सेंसर बोर्ड फिल्म से 10 सीन हटाना चाहता था। यह फिल्म काशीनाथ सिंह की किताब काशी का अस्सी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol film Mohalla Assi gets clearance release with A certificate from censor board
इस फिल्म में 1990 और 1998 की रामजन्मभूमी विवाद और मंडल कमिशन के सुझावों के बाद की घटनाएं दिखाई गई हैं। सनी देओल के अलावा फिल्म में साक्षी तनवर, रवि किशन, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश चतुर्वेदी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed