{"_id":"5cc840f6bdec2207140c4fd1","slug":"sunny-deol-is-offered-a-handpump-in-election-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ज्वॉइन कर सनी देओल को तोहफे में मिला हैंडपंप, यूजर्स के कमेंट्स पढ़ नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीजेपी ज्वॉइन कर सनी देओल को तोहफे में मिला हैंडपंप, यूजर्स के कमेंट्स पढ़ नहीं रुकेगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता सनी देओल अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बीते सोमवार उन्होंने नामांकन परचा भरा। इसके बाद अभिनेता एक चुनावी सभा में पहुंचे जहां उन्हें तोहफे में एक हैंडपंप भेंट किया गया।
2 of 5
सनी देओल
अभिनेता ने इस तोहफे पर अपनी खुशी जाहिर की। चुनावी सभा में सनी के साथ उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी मौजूद थे। बता दें कि फिल्म 'गदर'- एक प्रेम कथा' के एक सीन में सनी देओल ने फिल्म की कहानी के मुताबिक पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ा था जब से सनी देओल इस सीन के लिए बहुत पॉपुलर हैं।
3 of 5
sunny deol
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब से सनी ने राजनीति में कदम रखा है तब से वह सोशल मीडिया पर हैंडपंप को लेकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें लेकर तरह-तरह के जोक्स सोशल मीडिया पर छोड़े जा रहे हैं। किसी ने लिखा कि सनी देओल का ढाई किलो का हाथ बीजेपी के साथ मिल गया है। एक ने लिखा कि सनी के बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद पाकिस्तान में हैंडपंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
एक यूजर ने लिखा कि अब यदि पाकिस्तान का एफ-16 विमान भारत में एंट्री लेगा तो सनी देओल उसे अपने हाथों से ही पकड़ लेंगे। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानियों कश्मीर भूल जाओ, पहले हैंड पंप तो लेकर दिखाओ। कुछ लोगों ने सनी देओल की तारीख पे तारीख वाली वीडियो भी शेयर की और लिखा कि राम मंदिर की अगली सुनवाई पर। सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि पाकिस्तान बहुत ही घबराया हुआ है। इसीलिए लोगों ने वहां के पीएम इमरान खान की रोते हुए तस्वीर भी पोस्ट की है।
विज्ञापन
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : ani
बात करें सनी के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' में मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था जो बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। वहीं, फिल्म हीरो में भी उन्हें आर्मी मैन के किरदार में देखा गया था। सनी ने बॉलीवुड में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। वह पिछली बार फिल्म मोहल्ला अस्सी में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।