फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल ने ऐसे किया जानलेवा तूफान का सामना, खुद शूट किया ये 'गदर' वीडियो

Mon, 14 May 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
sunny deol post thunderstorm video on instagram
Sunny Deol
तेज धूल भरी आंधी से पूरे उत्तर भारत में तबाही मची हुई है। रविवार शाम मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और पूरे दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाती हुई नजर आई। इस बीच बॉलीवुड स्टार सनी देओल भी इस आंधी से अछूते नहीं रहे। 



 
sunny deol post thunderstorm video on instagram
sunny deol
सनी देओल रविवार को गुरुग्राम में मौजूद थे और शाम को चल रही तेज हवाओं के बीच फंस गए। हालांकि वह इस आंधी में घबराए नहीं बल्कि इसे अपने कैमरे में कैद करने लगे। बता दें कि वह इस वक्त अपने बेटे की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग के लिए यहां आए हुए हैं। 

 
sunny deol post thunderstorm video on instagram
sunny deol
सनी देओल ने इस आंधी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हवा की गति करीब 100 किमी घंटा की रफ्तार से भी तेज रही होगी। आंधी के दौरान सनी किसी टैरेस पर खड़े हैं और उनके पीछे सड़क पर गाड़िया चलती हुई नजर आ रही है। 
 

 

Pal pal Dil Ke Paas #gurugram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol post thunderstorm video on instagram
hema malini
सनी देओल की सौतेली मां और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी इस आंधी तूफान की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। दरअसल मथुरा में उनके काफिले की एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया। हालांकि ड्राइवर की सावधानी की वजह से इस हादसे में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।  
 



 
विज्ञापन
sunny deol post thunderstorm video on instagram
दोपहर बाद आई आंधी बारिश ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
बता दें, पूरे देश में अभी तक आंधी-तूफान की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं। इसमें सबसे अधिक मरने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश  में ही सबसे अधिक है। हालांकि आफत की आंधी अभी रुकी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन का अलर्ट जारी किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed