फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: 'गदर' के 'हैंडपंप सीन' से जुड़ी हैं सनी देओल की खास यादें, बोले- यह दृश्य परिवार की ताकत का प्रतीक

Fri, 14 Jul 2023 06:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Jul 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol reveals how iconic handpump scene in gadar came to life says its about family strength and love
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'गदर 2' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब सनी ने फिल्म की पहली किस्त में सबसे प्रतिष्ठित 'हैंडपंप सीन' को फिल्माते समय महसूस की गई भावनाओं के बारे में खुलकर बात की है।

Sunny Deol reveals how iconic handpump scene in gadar came to life says its about family strength and love
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर 2' साल 2001 में आई रोमांटिक पीरियड एक्शन ड्रामा 'गदर: एक प्रेम कथा' की अगली किस्त है। सनी अपनी सह-कलाकार अमीषा पटेल के साथ कॉमेडी शो में आगामी सीक्वल का प्रचार करते नजर आए। 'गदर' फिल्म में जहां अमरीश पुरी के साथ आमने-सामने की लड़ाई के दौरान सनी गुस्से में हैंडपंप उखाड़ देते हैं, तब से वह 'हैंडपंप सीन' बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित दृश्यों में से एक बन चुका है।

Manoj Muntashir: 'पेट्रोल किसका और जली किसकी..', चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई देने के लिए ट्रोल हुए मनोज मुंतशि


 
Sunny Deol reveals how iconic handpump scene in gadar came to life says its about family strength and love
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी ने इस सीन को फिल्माने के बारे में बात की। इस दृश्य को जीवंत करते समय अपनी भावनाओं का खुलासा करते हुए सनी ने कहा कि यह एक व्यक्ति द्वारा हैंडपंप उखाड़ने के बारे में नहीं है। यह एक भावनात्मक यात्रा के बारे में है, जहां व्यक्ति को अपने परिवार के प्यार और समर्थन में ताकत मिलती है।

Vijay Varma: विजय ने तमन्ना के लिए बताई अपने प्यार की गहराई, कहा- खलनायक युग खत्म कर शुरू किया है रोमांटिक सफर


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol reveals how iconic handpump scene in gadar came to life says its about family strength and love
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी ने कहा कि जब कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से फंस जाता है। हर तरफ से अपने परिवार से घिरा होता है तो वह अपने बच्चों और पत्नी को कठिन परिस्थिति से बचाने के लिए ऐसा कदम उठाता है। उन क्षणों में वाहेगुरु का दिव्य सार हमारे भीतर रहता है। हमारे कार्यों का मार्गदर्शन करता है और इस तरह यह दृश्य सामने आया और सर्वकालिक दर्शकों के जरिए पसंद किया जाने वाला दृश्य बन गया।

Manoj Muntashir: 'पेट्रोल किसका और जली किसकी..', चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई देने के लिए ट्रोल हुए मनोज मुंतशिर

विज्ञापन
Sunny Deol reveals how iconic handpump scene in gadar came to life says its about family strength and love
गदर 2 - फोटो : social media

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' में अमीषा पटेल, सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं हैं। यह फिल्म 2001 की हिट 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Bollywood: फेमस राइटर्स की किताबों पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी रहीं सुपरहिट


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed