फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल की बेखौफ हिम्मत के पीछे हैं ये लोग, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Thu, 16 May 2019 07:12 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 16 May 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
sunny deol said i have never been afraid because people and family always with me
sunny deol

अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल इस लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनकर उतरे हैं। वह पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से है। पिछले कई दिनों से सनी यहां रोड शो भी करते नजर आए। हर दिन उनके रोड शो में हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे थे। इस दौरान सनी ने कहा था कि उनकी वजह से विपक्ष में डर बैठ गया है और साथ ही उन्होंने खुद के प्रति लोगों के प्यार को देख धन्यवाद भी कहा था। 

sunny deol said i have never been afraid because people and family always with me
सनी देओल- - फोटो : Amar Ujala

सनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'एक राजनेता बनने में समय लगता है, लोग मुझे प्यार कर रहे है और मुझसे जुड़ भी रहे हैं और मुझे पूरा यकीन है कि लोगों का यह प्यार मुझे वोट देने में बदल जाएगा।' वहीं, विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सनी ने कहा 'वह लोगों के बीच मेरी लोकप्रियता को देख असमंजस की स्थिति में हैं, उनमें डर बैठ गया कि लोग मुझे इतना सपोर्ट क्यों कर रहे हैं, मैं मुझपर लगाए गए लांछन को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं, मैं कई चीजों को ठीक करने की उम्मीद करता हूं जो लोगों को प्रभावित कर रही हैं। 

sunny deol said i have never been afraid because people and family always with me
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने सनी पर कटाक्ष करते हुए कहा था वह फ्लॉप फिल्मों के डायलॉग्स बोलने के अलावा कुछ नहीं जानते हैं और लोगों को भी उन्हें बतौर राजनीतिक उम्मीदवार गंभीर नहीं लेना चाहिए। जाखड़ के इस बयान पर सनी ने पलटवार करते हुए कहा था 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और यहां कई लोगों की मदद भी की है, लोग मुझे मेरी फिल्मों से मुझे जानते हैं, मैं बस गुरदासपुर के लोगों को यही बताने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर यहां कि असल समस्याएं क्या हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol said i have never been afraid because people and family always with me
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala

अभिनेता ने आगे कहा ' जिस तरह से विपक्ष मुझपर वार कर रहा है ऐसा लगता है कि वह मुझसे बहुत डरा हुआ है, मुझे लगता है उन्हें डरने की जरूरत नहीं, बल्कि अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, उनके मन में जो आए वो कह सकते हैं, क्योंकि मैं अपनी लाइफ में कभी किसी चीज से नहीं डरा हूं, जनता और मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा है, अगर मैं फ्लॉप हूं तो मुझसे क्यों डरते हैं।' सनी ने विपक्ष पर एक कहावत के जरिए वार करते हुए कहा 'अच्छे घरों से आने वाले लोग दूसरे के चरित्र पर उंगली नहीं उठाया करते।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed