{"_id":"5d6f8a4a8ebc3e93db1192b6","slug":"sunny-deol-son-karan-deol-pal-pal-dil-ke-pass-trailer-launch-cancel-due-to-heavy-rain-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के ट्रेलर लॉन्च पर सिनेमाघर में अकेले नजर आए सनी देओल, देखिए क्या कहा इस वीडियो में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे के ट्रेलर लॉन्च पर सिनेमाघर में अकेले नजर आए सनी देओल, देखिए क्या कहा इस वीडियो में
Wed, 04 Sep 2019 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 04 Sep 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol, Sahher Bambba, Karan Deol
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के पहले अभिनेता करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' के ट्रेलर लॉन्च पर बुधवार को मुंबई में सुबह से जारी भारी बारिश ने पानी फेर दिया। अपने घर के पास स्थित थिएटर में रखे गए इस ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल तो समय रहते पहुंच गए लेकिन फिल्म से जुड़े बाकी कलाकार और तकनीशियन इस भारी बारिश में जहां के तहां फंसे रहे। सनी देओल ने बाद में ये ट्रेलर लॉन्च कैंसिल कर दिया।
sunny deol and karan deol
- फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई में जुहू स्थित पीवीआर सिनेमाघर में बुधवार की सुबह सनी देओल निर्देशित फिल्म 'पल पल दिल के पास' का ट्रेलर लॉन्च रखा गया था। फिल्म के इस ट्रेलर को लेकर सनी देओल पिछले कई दिनों से उत्साहित रहे हैं और मीडिया से बातचीत में बार बार इस ट्रेलर को देखने का जिक्र भी करते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म 'पल पल दिल के पास' के अब तक रिलीज हुए टीजर और फोटोग्राफ के आगे की कड़ी बनने जा रहे इस ट्रेलर में सनी अपने बेटे करण के कुछ नए करतब दिखाने वाले हैं।
Sunny Deol
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'पल पल दिल के पास' के इस ट्रेलर को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता रही है। इंडस्ट्री से जुड़े सारे लोग करण देओल की इस पहली फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर लॉन्च से थोड़ी देर पहले सिनेमाघर पहुंचे सनी देओल ने मुंबई में भारी बारिश के चलते बने हालात को देखते हुए ये ट्रेलर लॉन्च कैंसिल कर दिया। सनी ने थिएटर में बैठकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड करके सारे पत्रकारों को भेजा और इसकी जानकारी खुद दी। अब ये ट्रेलर लॉन्च गुरुवार को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Deol and Sunny Deol
- फोटो : twitter
करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' का प्रमोशन जारी है। कुछ दिन पहले करण ने एक इंटरव्यू में पहली बार कबूला कि पापा सनी के सामने किसिंग सीन करने में उनकी क्या हालत हुई? करण देओल ने इंटरव्यू में बताया कि कहानी में किसिंग सीन की बहुत जरूरत थी, लेकिन पापा के सामने किसिंग सीन को फिल्माने में मुझे बहुत अजीब सा लग रहा था। हालांकि बाद भी मुझे ये सीन करना पड़ा। ऐसे रोमांटिक सीन को करने में कोई भी बेटा अपने पिता के सामने सहज नहीं हो सकता। इससे पहले फिल्म की कास्ट ने टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) के सेट पर खूब मस्ती की थी।
विज्ञापन
डांस इंडिया डांस में पल पल दिल के पास की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
'डांस इंडिया डांस' के सेट पर सनी देओल 'पल पल दिल के पास' की टीम के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सनी ने कहा था- 'पहले पापा ने हमें लॉन्च किया और अब मेरा समय आ गया है कि मैं बेटे को लॉन्च करूं। इस शो में फिल्म की स्टारकास्ट ने करीना के साथ मस्ती की। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।