{"_id":"5d693ebd8ebc3e014f25c44a","slug":"sunny-deol-son-revealed-he-felt-embarrassed-and-bullied-by-people-for-being-star-kid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल का बेटा होने पर बहुत बार शर्मिंदा हो चुके हैं करण, स्कूल में बच्चों ने कर दी थी पिटाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल का बेटा होने पर बहुत बार शर्मिंदा हो चुके हैं करण, स्कूल में बच्चों ने कर दी थी पिटाई
बॉलीवुड में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार और भाजपा सासंद सनी देओल के बेटे करण देओल ने खुलासा किया है कि एक स्टार किड होने की वजह से उन्हें बहुत बार शर्मिंदा होना पड़ा है। साथ ही लोग उनका काफी मजाक भी बना चुके हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'पल पल दिल के पास' के प्रमोशन के दौरान किया।
2 of 5
karan deol
- फोटो : file photo
दरअसल इन दिनों करण देओल पिता सनी देओल के साथ फिल्म 'पल पल दिल के पास' का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए है। जिसके बाद उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे तो साथ में मौजूद बच्चे उनका मजाक बनाते थे और पूछते थे कि वह सच में सनी देओल के ही बेटे हैं ?
3 of 5
karan deol
- फोटो : file photo
बचपन का अपना एक किस्सा याद करते हुए करण देओल ने कहा- 'जब मैं पहली कक्षा में था, मैंने स्कूल में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। मैं वहां खड़ा ही हुआ था, तभी अचानक कुछ बच्चे मेरे पास आए और मुझे उठाकर सबके सामने ही नीचे फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा "क्या तुम सच में सनी देओल के बेटे हो ? तुम तो लड़ाई भी नहीं कर सकते। इस बात को लेकर मैं बहुत शर्मिंदा हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डांस इंडिया डांस में पल पल दिल के पास की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने स्कूल और जिंदगी के मुश्किल दिनों के याद करते हुए करण देओल ने आगे कहा, 'स्कूल में बच्चे मेरा मजाक भी बनाते थे, यहां तक कि अध्यापक भी इसी तरह व्यवहार करते थे। एक बार जब मैंने अपना असाइनमेंट ठीक नहीं बनाया था तो कक्षा के बीच ही एक अध्यापक ने सबके सामने मुझसे कहा कि तुम अपने पिता के पैसे उड़ाने के ही काबिल हो और कुछ नहीं। इस बात से मैं काफी आहत हुआ था। इन घटनाओं के बावजूद मेरी मां ने मेरा काफी साथ दिया। यह समय मेरे लिए मुश्किल जरूर था, लेकिन मुझे अपने लिए खड़ा होना था, और मैंने पीछे हटने के बजाय जवाब देना सीखना है।
इसके अलावा करण देओल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पल पल दिल के पास' में करण देओल के साथ अभिनेत्री सहर बाम्बा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। सहर बाम्बा भी फिल्म 'पल पल दिल के पास' के पास से अपनी बॉलीवुड में सफर शुरू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।