भारत में इन दिनों 17वीं लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। सात चरणों में हो रहे इस आम चुनाव में अबतक 5 चरणों के लिए मतदान हो चुका है और 2 चरणों के लिए वोट पड़ने बाकी हैं। चुनाव में इस बार कई एक्टर भी अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। सनी देओल और उर्मिला मातोंडकर जैसी फिल्मी हस्तियां एक फिल्म को करने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। आइए जानते हैं कि राजनीति के शतरंज में उतरे ये स्टार्स अपनी एक फिल्म के लिए कितना रुपए लेते हैं।
फिल्मों से पॉपुलर होने के बाद राजनीति में उतरे ये 6 एक्टर्स, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल
सबसे पहले बात करते हैं ढाई किलो हाथ वाले सनी पाजी की। भाजपा के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतरें सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से की थी। सनी अब तक सौ से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी एक फिल्म के लिए लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा सनी का 'विजेता फिल्म्स' नाम का अपना प्रोडक्शन हाउस भी हैं। सनी एक एंडोर्समेंट के लिए करीब 2 करोड़ लेते हैं।
दिनेश लाल यादव
आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के टिकट पर ताल ठोक रहें भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' भी किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' से फेमस होने वाले दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ सिंगिंग और टीवी शोज में एंकरिंग भी करते रहें हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से भी सम्मानित किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो निरहुआ एक फिल्म करने के तकरीबन 35 लाख रुपये लेते हैं।
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोंक रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर मुंबई सीट से चुनावी मैदान में उतारा। इस सीट पर मतदान हो चुका है और इनके भाग्य का फैसला 23 मई को होगा। उर्मिला भले ही कुछ सालों से फिल्मों से नदारद रहीं हो लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी वह एक फिल्मों के लिए लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये लेती हैं।
मिमी चक्रवर्ती
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से दक्षिण कोलकाता के जाधवपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार मिमी एक फिल्म के लिय 30 से 40 लाख रुपए लेती हैं। वहीं टीवी शोज के लिए भी वह अच्छी खासी रकम वसूलती हैं।