{"_id":"6746c0dd686772e8b603cb2b","slug":"sunny-deol-to-return-to-lahore-1947-shoot-soon-because-of-aamir-khan-know-the-reason-as-per-report-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lahore 1947: जल्द होगी आमिर खान-सनी देओल के सीन की शूटिंग? लाहौर 1947 को लेकर उत्साहित प्रशंसक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lahore 1947: जल्द होगी आमिर खान-सनी देओल के सीन की शूटिंग? लाहौर 1947 को लेकर उत्साहित प्रशंसक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:48 PM IST
सार
Lahore 1947: सनी देओल राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 के सेट पर जल्द वापसी करेंगे, जानकारी के अनुसार फिल्म के एक सीन में आमिर और सनी को एक साथ दिखाया जाएगा, जिसकी शूटिंग होनी बाकी है।
विज्ञापन
1 of 5
लाहौर 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल और आमिर खान ने राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 के लिए हाथ मिलाया है। इस पीरियड-ड्रामा फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्देशन प्रीति जिंटा ने किया है। फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सीन में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है और अब देओल पैचवर्क और एक गाने की शूटिंग के लिए वापस आएंगे।
2 of 5
लाहौर 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार संतोषी निर्देशित ड्रामा फिल्म लाहौर 1947 में आमिर खान का भी एक सीन होगा, जिसमें आमिर, सनी देओल भी साथ नजर आएंगे। आमिर को लगा कि लाहौर 1947 के पहले कट के कुछ सींस को अलग तरह से फिल्माने से कहानी को ज्यादा फायदा मिल सकता है। इस बारे में आमिर ने राजकुमार संतोषी से बात की और वे आमिर की इस बात पर सहमत हो गए।
3 of 5
लाहौर 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल पैचवर्क पर काम करने के लिए अपने शेड्यूल को एडजस्ट करने के लिए सहमत हो गए हैं, जो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा। फिल्म में कहानी में हुए बदलाव को देखते हुए एक गाना भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए महबूब स्टूडियो में एक सेट भी तैयार कर लिया गया है, जिसकी शूटिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी। यह शूटिंग 10 से 15 दिन की होगी, जिसमें गाने के साथ-साथ कुछ अहम शॉट्स भी शूट किए जाएंगे। सनी बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए कश्मीर जाने से पहले पैच शूट को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लाहौर 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाबी नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई पर आधारित लाहौर 1947 की कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लखनऊ से लाहौर में आकर बस जाता है, जहां उन्हें एक हवेली आवंटित की जाती है, जिसे एक हिंदू परिवार ने छोड़ दिया है। ड्रामा तब शुरू होता है, जब उन्हें हवेली में रहने वाली एक बूढ़ी हिंदू महिला मिलती है, जो अपने अधिकारों का दावा करती है और जाने से इनकार करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।