फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र के 83वें जन्मदिन पर सनी देओल देंगे खास तोहफा, सामने आएंगे जिंदगी के सीक्रेट

Mon, 03 Dec 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol will give Dharmendra to a Book and docu drama film on his 83 Birthday
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
बॉलीवुड के धर्म पाजी यानी धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। वह इस बार अपना 83वां जन्मदिन मनाएंगे। जन्मदिन के खास मौके पर धर्मेंद्र के बड़े बेटे और कलाकार सनी देओल उन्हें बेहद खास तोहफा दे सकते हैं। फिल्म संजू के बाद अब धर्मेंद्र की जिंदगी भी परदे पर देखने को मिल सकती है। 
Sunny Deol will give Dharmendra to a Book and docu drama film on his 83 Birthday
Dharmendra - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सनी देओल इन दिनों पिता धर्मेंद्र की जिंदगी पर बन रही किताब और डॉक्यो-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र पर एक किताब लिखी जा रही है जिसमें उनके बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक के उनके सभी किस्से और कहानी पढ़ने को मिलेंगी। इसके अलावा डॉक्यो-ड्रामा फिल्म के जरिए धर्मेंद्रे से संघर्ष की कहानी को दिखाया जाएगा। 
 
Sunny Deol will give Dharmendra to a Book and docu drama film on his 83 Birthday
Dharmendra - फोटो : Dharmendra
किताब और डॉक्यो-ड्रामा फिल्म पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा- पापा की जिंदगी पर बन रही किताब पर काम चल रहा है उम्मीद है कि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं धर्मेंद्र की किताब और फिल्म पर काम कर रही टीम ने कहा है कि वह उनकी जिंदगी के जुड़े सभी अहम दस्तावेजों को देखा और पढ़ा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol will give Dharmendra to a Book and docu drama film on his 83 Birthday
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो डॉक्यो-ड्रामा के लिए सभी चीजें तैयार हो गई हैं। आपको बता कि धर्मेंद्र पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। छोटी उम्र में ही वह लुधियाना छोड़कर मुंबई के बॉलीवुड में हाथ आजमाने आ गए। बताया जाता है कि उन्हें साल 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद से ही धीरे-धीरे धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। 
विज्ञापन
Sunny Deol will give Dharmendra to a Book and docu drama film on his 83 Birthday
Dharmendra and Amitabh - फोटो : file photo
इतनी उम्र होने के बावजूद धर्मेंद्र फिल्मी परदे पर हमेशा दिखते रहते हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म यमला पगला दिवाना फिर रिलीज हुई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर दर्शकों को बटोरने में नाकामयाब रही। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल भी मुख्य भूमिका में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed