बॉलीवुड की बेबी डॉल न सिर्फ अपने बिंदास अंदाज के लिए बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचानी जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने ये मुकाम काफी मुश्किलों से पाया है। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड स्टार तक का सफर तय करने वालीं सनी लियोनी करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं। लॉकडाउन के दौरान वह अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने लॉस एंजिल्स (LA) वाले घर में रह रही हैं। आइए, आपको भी दिखाते हैं कि कैसा दिखता है सनी का अमेरिका वाला घर।
Sunny Leone: देखें सनी लियोनी के आलीशान बंगले की UNSEEN तस्वीरें, इतनी जमीन पर फैला है ये 'स्वर्ग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं सनी लियोनी के आलीशान बंगले की तस्वीरें। दरअसल सनी का ये बंगला अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में है और एक एकड़ में फैला है। सनी का ये आलीशान बंगला देख फैंस के होश उड़ जाएंगे।
एक एकड़ में फैले इस आलीशान बंगले में पांच बेडरूम हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है सनी लियोनी (Sunny Leone) का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा सनी और डेनियल के पास मुंबई के जुहू इलाके में भी खुद का घर है।
बता दें सनी ने ये घर खुद को ही गिफ्ट किया था। खास बात ये है कि सनी ने इसकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त इसके बारे में बताया था। सनी के इस घर से शानदार नजारा दिखाई देता है। सनी और डेनियल का ये घर बेहद खूबसूरत है।
इस आलीशान बंगले की फोटोज शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, 'हमारा छोटा सा कंट्री स्टाइल घर, मिडिल सिटी की जमीन पर एक एकड़ का घर। नई शुरुआत'। बता दें सनी ने इस घर के लिए चीजें इटली, रोम और स्पेन से खरीदी हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on