फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोंगटे खड़े कर देंगी साउथ की ये पांच हॉरर फिल्में, मजबूत कलेजे वाले ही उठाएं देखने का रिस्क

Wed, 27 May 2020 11:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
top best south indian horror movies in hindi south Indian horror films You Should Watch In Lockdown
साउथ की हॉरर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से बचाव के चलते लोग घर में बंद हो गए हैं। ऐसे में लोग अलग- अलग फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर आपको दक्षिण भारतीय हॉरर फिल्में पसंद हैं तो हम आपको कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं। क्योंकि साउथ की फिल्मों में हॉरर का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं टॉप फाइव (पांच) साउथ इंडियन हॉरर फिल्मों के नाम...

top best south indian horror movies in hindi south Indian horror films You Should Watch In Lockdown
kashmora - फोटो : सोशल मीडिया

काशमोरा
साल 2016 में रिलीज हुई यह एक हॉरर फिल्म है। फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया है जो तांत्रिक बनकर लोगों से पैसे ठगता है और एक दिन खुद भूतिया महल में फंस जाता है। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है। इसे भी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। फिल्म में अभिनेता कार्ती मुख्य किरदार में हैं।

top best south indian horror movies in hindi south Indian horror films You Should Watch In Lockdown
गेमओवर - फोटो : सोशल मीडिया

गेम ओवर
तापसी पन्नू स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म गेम ओवर  के कई हिस्सों में पैरानॉर्मल और हॉरर एलिमेंट्स है। आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। अमुथा नाम की एक लड़की अपने घर में अकेली रहती है। कोई उसे देखता रहता है। इसके बाद एक शख्स उसके घर में घुसता है, प्लास्टिक कवर को इस महिला के चेहरे पर बांध देता है और ये महिला एक त्रासदी भरी मौत मर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top best south indian horror movies in hindi south Indian horror films You Should Watch In Lockdown
माया - फोटो : सोशल मीडिया

माया
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म माया में नयनतारा लीड रोल में थीं। हालांकि माया की कहानी में कुछ नया नहीं है लेकिन फिल्म में आपको अंत तक बांधे रखने की क्षमता है। इसका निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है।

विज्ञापन
top best south indian horror movies in hindi south Indian horror films You Should Watch In Lockdown
'भागमती'

भागमती
अनुष्का शेट्टी स्टारर हॉरर संस्पेंस तेलुगू फिल्म 'भागमती' भी आप अकेले नहीं देख पाएंगे। वे फिल्म में आईएएस ऑफिसर के किरदार में हैं। उन्हें जेल में भी दिखाया गया है और उन पर प्रेतात्मा का साया भी देखने को मिलता है। फिल्म को दिलचस्प बनाने वाला हर मसाला इसमें मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed