फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर संगीतकार प्रीतम के पिता का निधन, पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से थे पीड़ित

Wed, 27 May 2020 10:24 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 May 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Music composer Pritam Chakraborty's father, Prabodh Chakraborty died
प्रीतम चक्रवर्ती के पिता प्रबोध चक्रवर्ती का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के जाने- माने संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के पिता प्रबोध चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के अंबोली में अपने परिवार के लोगों और कुछ करीबी सगे संबंधियों के सामने अंतिम सांस ली। देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से उनके सिर्फ परिवार के लोगों ने ही उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और अंतिम संस्कार की सभी विधियों को खुद ही अंजाम दिया।

Music composer Pritam Chakraborty's father, Prabodh Chakraborty died
प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

प्रीतम के पिता पिछले दो साल से पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीमारी बढ़ जाने की वजह से उन्हें तीन महीने पहले अंबोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 86 वर्ष की आयु में परिवार और अस्पताल की देखभाल के बावजूद प्रबोध चक्रवर्ती इस दुनिया से विदा हो गए। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम, उनकी मां और बहन अंतिम समय तक प्रबोध चक्रवर्ती के साथ अस्पताल में रहे।

Music composer Pritam Chakraborty's father, Prabodh Chakraborty died
प्रीतम चक्रवर्ती के पिता प्रबोध चक्रवर्ती का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीतम के करीबी सूत्र ने बताया है कि प्रबोध चक्रवर्ती ने अपने परिवार के करीबी सदस्यों के सामने अंबोली में पिछले रविवार को ही अंतिम सांस ली। कोरोना वायरस के फैलने की वजह से उनके शोक में सिर्फ प्रीतम का परिवार ही शामिल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Music composer Pritam Chakraborty's father, Prabodh Chakraborty died
प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : ANI

अंतिम संस्कार में होने वाली सभी धार्मिक विधियों का समापन खुद उनके परिवार नहीं किया। और उनकी अंतिम यात्रा में भी वही लोग सम्मिलित हो सके जो उनके करीब रहते थे। प्रीतम हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त संगीतकारों में से एक हैं। 

विज्ञापन
Music composer Pritam Chakraborty's father, Prabodh Chakraborty died
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : amar ujala

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में प्रीतम म्यूजिक देने वाले हैं। इसके अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का म्यूजिक बनाने की जिम्मेदारी भी प्रीतम को ही सौंपी गई है। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का संगीत भी प्रीतम ही देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed