अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस उनके स्टाइल के कायल हैं। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ जब एक शो में कार्तिक को पहुंचना था लेकिन शो के मुताबिक उनके पास कपड़े नहीं थे, तब उन्हें मांगी हुई टीशर्ट पहनकर जाना पड़ा था।
बीच सड़क पर ही कपड़े बदलने लगे थे कार्तिक आर्यन, मांगी हुई टीशर्ट पहन पहुंचे थे शो में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो मुंबई की बीच सड़क पर अपने कपड़े बदल रहे हैं। कार्तिक आर्यन को उमंग कार्यक्रम के लिए जाना था। इस दौरान उन्होंने चेक शर्ट पहनी हुई थी। ऐसे में अभिनेता ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट से ब्लैक टीशर्ट मांगी और उसे ही पहनकर गाड़ी से निकल गए।
वीडियो में कार्तिक आर्यन एक फोटोशूट भी कराते हैं। उसके बाद उन्हें उमंग शो में जाना होता है। फोटोशूट खत्म करके कार्तिक सीधे कार से निकल जाते हैं लेकिन तभी उन्हें लगता है कि वहां जिस तरह के कपड़े पहनकर जाना चाहिए उस तरह के कपड़े उन्होंने नहीं पहन रखे हैं।
इसके बाद कार्तिक आर्यन की नजर अपने हेयर स्टाइलिस्ट की टीशर्ट पर पड़ती है और बस फिर क्या था उन्होंने उससे टीशर्ट मांगी और शो में पहुंच गए। कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे स्टाइलिश कपड़ों का राज'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। वो आए दिन कोई ना कोई पोस्ट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में कार्तिक ने एक फनी वीडियो साझा किया था जिसमें वो बड़ी ही शिद्दत से गिटार बजाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि इस वीडियो की हकीकत तब सामने आती है जब पता लगता है कि कार्तिक सिर्फ गिटार बजाने की एक्टिंग कर रहे हैं।
किरण राव की गिफ्ट की हुई साड़ी में दिखीं आमिर खान की बेटी, फैंस ने की तारीफ