फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पार्टी में जमकर नाचे थे शाहरुख और प्रियंका, थ्रोबैक तस्वीरें वायरल

Wed, 27 May 2020 05:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 27 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan and priyanka chopra throwback dance photo
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। 'डॉन' सीरीज की फिल्मों को फैंस आज भी याद करते हैं। साल 2006 में 'डॉन' रिलीज हुई जबकि 2011 में 'डॉन' 2 आई थी। शाहरुख और प्रियंका आखिरी बार 'डॉन 2' में नजर आए थे। अब दोनों की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

shah rukh khan and priyanka chopra throwback dance photo
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरें तब की हैं जब शाहरुख और प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों जर्मनी के बर्लिन प्रमोशनल टूर के लिए गए थे। इस दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जमकर डांस करते नजर आए। दोनों के साथ फिल्म के दूसरे क्रू मेंबर भी नजर आ रहे हैं। 

shah rukh khan and priyanka chopra throwback dance photo
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख और प्रियंका साथ में काफी एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने इस दौरान शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई है। वहीं शाहरुख ने ग्रे कलर की टीशर्ट के साथ जींस पहनी है। कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि 'डॉन 3' बनने वाली है लेकिन मेकर्स ने इस तरह की खबरों से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इसमें अभी समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan and priyanka chopra throwback dance photo
जीरो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जो साल 2018 में आई थी। उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद से शाहरुख ने अभी तक अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। चर्चा है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ उनकी अगली फिल्म हो सकती है। हालांकि इसकी भी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
shah rukh khan and priyanka chopra throwback dance photo
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां वो पति निक जोनस के साथ वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका अक्सर निक के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बीते दिनों प्रियंका ने अपनी सास को लेकर चिंता जताई थी कि वो उनके पास नहीं जा पा रही हैं क्योंकि लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद है।  

किरण राव की गिफ्ट की हुई साड़ी में दिखीं आमिर खान की बेटी, फैंस ने की तारीफ
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed