फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी की जिंदगी में फरिश्ता बनकर आया था ये शख्स, 12 घंटे में 14 लाख बार देखा गया Trailer

Tue, 28 Aug 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone biopic Karanjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2 trailer out
इन दिनों पॉर्नस्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी की बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ की चर्चा चारों ओर हैं। बीतो दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई उनकी इस बायोपिक का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया है। ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ सीजन 1 को करोड़ों दर्शक देख चुके हैं। पहले सीजन की सफलता को देखते हुए सनी इसका दूसरा सीजन भी लेकर आ गई हैं। 
Sunny Leone biopic Karanjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2 trailer out
जी हां सनी लियोनी की ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सनी लियोनी ने काफी दिन पहले ही अपनी बायोपिक के दूसरे सीजन की जानकारी दे दी थी। सोमवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ सीजन 2 के ट्रेलर को रिलीज कर दिया। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
Sunny Leone biopic Karanjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2 trailer out
‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ के पहले सीजन में जहां सनी लियोनी के बचपन से लेकर पॉर्नस्टार बनने तक की कहानी को दर्शया गया है। वहीं इसके सीजन 2 में सनी लियोनी अपनी जिंदगी के दूसरे और बेहद अहम पहलू यानी पति डेनियल वेबर के साथ बिताए जिंदगी के पलों को दिखाएंगी। गौरतलब है कि 'करनजीत कौर' में डेनियल वेबर का किरदार एक्टर और मॉडल मार्क बकनर कर रहे हैं। इसके ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone biopic Karanjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2 trailer out
इतना ही नहीं सीजन 2 में सीन लियोनी के परिवार के उस हिस्से को भी दिखाया जाएगा जब उनके परिवारवाले पॉर्नस्टार बनने पर उनका समर्थन करते दिखते हैं। पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एडल्ट फिल्म इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थीं। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था।
विज्ञापन
Sunny Leone biopic Karanjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone season 2 trailer out
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी कीं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं। आपको बता दें कि सनी लियोनी की ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ सीजन 2 स्ट्रीमिंह प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 18 सिंतबर हो रिलीज होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed