{"_id":"5aed70364f1c1b390a8b82a0","slug":"sunny-leone-biopic-will-not-feature-danel-weber-due-to-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी के फैंस के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीका में एक्ट्रेस ने चुना नया पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी के फैंस के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीका में एक्ट्रेस ने चुना नया पति
Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां सनी लियोन की बायोपिक को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके पति डेनियल वेबर ने बड़ा खुलासा किया है। हर कदम पर सनी का साथ देने वाले डेनियल ने बताया कि साउथ अफ्रीका में उन्होंने नया पति चुन लिया है।
2 of 5
Sunny Leone
अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि सनी लियोन ने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी शादी कर ली है, तो तसल्ली के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने असल में नहीं, बल्कि अपनी बायोपिक के लिए एक शख्स को चुना है जो उनके पति का किरदार निभाएगा। हालांकि, इस वजह से सनी लियोन के फैन्स को बुरा लग सकता है क्योंकि पोर्न इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने के बावजूद जिस तरह डेनियल ने सनी का साथ दिया, उसके लिए उनकी खूब प्रशंसा होती है। फैन्स को इस बात से भी तकलीफ हो सकती है कि जब सनी अपनी बायोपिक में खुद अपना किरदार निभाएंगी, तो फिर उनके पति डेनियल भी फिल्म में अपना किरदार क्यों नहीं निभा रहे?
3 of 5
Marc Buckner
डेनियल वेबर की इंकार के बाद सनी लियोन की बायोपिक के मेकर्स ने सनी लियोन के पति का किरदार निभाने के लिए दक्षिण अफ्रीकी अभिनेता मार्क बकनर को चुना। इस फिल्म की शूटिंग भी साउथ अफ्रीका में ही की गई है। डेनियल वेबर ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी की बायोपिक से हाथ क्यों खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
डेनियल वेबर ने कहा कि शुरुआत में वह सनी की बायोपिक में अभिनय करने को तैयार थे। बाद में उन्हें लगा कि एक्टिंग की जगह उन्हें वह काम करना चाहिए जो वह हर दिन करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा शूटिंग के लिए 60-90 दिन लगाना सही नहीं होगा, वह भी तब जब मेरे पास संभालने के लिए बहुत सारे काम हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Sunny Leone
सनी लियोन की बायोपिक का नाम 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' है। सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एडल्ट फिल्में करती थीं। उनकी बायोपिक 'जी5' डिजिटल चैनल पर जल्द रिलीज होगी। सनी की बायोपिक सीरीज में आएगी। मेकर्स ने इसके दूसरे हिस्से की भी शूटिंग शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।