मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस का हर कोई दीवाना है। उनके डांस प्रोग्राम में जाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी रहते हैं। अब सपना चौधरी को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) मैदान में उतर आई हैं। सनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सपना चौधरी के तेरी आंख्या का काजल गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं।
'तेरी आंख्या' गाने पर सनी लियोनी ने लगाए ऐसे ठुमके, सपना चौधरी भी होंगी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गाने में सनी का साथ एक और लड़की देते हुए नजर आ रही है। इस गाने पर सनी ने डांस का ऐसा तड़का लगाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सपना का यह गाना टिक टॉप पर बज रहा है जिस पर सनी डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने को सनी और सपना दोनों के फैंस शेयर कर रहे हैं।
आजकल सनी लियोनी टिक टॉक वीडियो को अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी वह कई वीडियो डांस करते हुए शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में सनी ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई। सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने शादी की सालगिरह को अपने तीनों बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया। सनी ने घर पर ही प्राइवेट सेलिब्रेशन रखा था जहां पर उन्होंने केक काटकर इस खास मौके को एन्जॉय किया।
खास बात यह है कि यह केक सनी की साढ़े तीन साल की बेटी निशा ने बनाया। इस बात की जानकारी खुद सनी ने सोशल मीडिया पर दी। सालगिरह सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों के साथ सनी ने एक खास कैप्शन भी लिखा। सनी ने लिखा- 'सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं डेनियल। तुम मेरी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा हो।'