फिल्म 'बाहुबली' के बाद दर्शक इस तरह की एपिक और पीरियड ड्रामा फिल्मों को काफी पसंद करने लगे हैं । जल्द ही सनी लियोनी भी एक एपिक फिल्म में नजर आने वाली हैं । यह एक तमिल फिल्म होगी जिसका नाम 'वीरमहादेवी' है ।
'बाहुबली' को टक्कर देने आ रही हैं सनी लियोनी, पोस्टर देख फैंस बोले- 'इंतजार करना मुश्किल हो रहा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म के दो पोस्टर सामने आए हैं । दोनों पोस्टर काफी दमदार हैं । एक पोस्टर में सनी लियोनी की सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं जिसमें वो इंटेस लुक दे रही हैं ।
So beyond excited to share this with you! First look poster of #veeramadevi #veeramahadevi #veermahadevi @steevescorner#veeramadevifirstlook#veeramahadevifirstlook pic.twitter.com/wYxzUp7Oft
वहीं दूसरे पोस्टर में सनी घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं । वहीं बैकग्राउंड में उनकी पूरी सेना है । फिल्म को लेकर सनी लियोनी ने बताया, 'यह बहुत चैलेंजिंग था । लेकिन मैंने काफी कुछ सीखा ।'
Are you ready?
My first look in & as #Veeramadevi comes out today!!#veeramahadevi #veermahadevi @steevescorner #sunnyleoneinsouth pic.twitter.com/JwTYM4aHs0
'फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं । मैं हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थी । फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है । मैंने इसके लिए घुड़सवारी भी सीखी । यही नहीं मैंने तमिल की क्लास ली है ।'
फिल्म के पोस्टर को सनी ने अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है । यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है । फिल्म में एक्टर नवदीप निगेटिव रोल में होंगे ।