{"_id":"5affec354f1c1bd7408b65fd","slug":"yami-gautam-takes-mixed-marshal-arts-training-for-role-in-film-uri-based-on-surgical-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पाकिस्तान में करेगी सर्जिकल स्ट्राइक, लेनी पड़ रही सख्त ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पाकिस्तान में करेगी सर्जिकल स्ट्राइक, लेनी पड़ रही सख्त ट्रेनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
यामी गौतम
यामी गौतम को अपने अभी तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली है। वह फिल्म 'उरी' में इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सख्त ट्रेनिंग दी जा रही है।
Trending Videos
Yami Gautam
यामी गौतम ने कहा, 'फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग मेरे किरदार के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रशिक्षण में बहुत वक्त लगेगा। इस ट्रेनिंग से मुझे बॉडी लैंग्वेज बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।' एक्ट्रेस ने कहा, 'पर्दे पर इंटेलिजेंस अफसर का रोल निभाने के एक्टर का अनुशासित होना जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam
यामी गौतम इस प्रोजेक्ट को लेकर कितनी गंभीर हैं, इस बाता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ट्रेनिंग शुरू होने से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। मिलिट्री-ऑपरेशन पर आधारित इस फिल्म के लिए वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। फिल्म में यामी गौतम के अलवा विकी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग जून में शुरू होगी। आदित्य धार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
यामी गौतम
यामी गौतम की अगली फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। दो साल पहले जम्मू कश्मीर के उरी स्थित सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। इस घटना में 17 जवान शहीद हुए और 19 जख्मी हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यामी गौतम की फिल्म 'उरी' इसी घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
Yami Gautam
यामी गौतम ने हाल ही में फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में वह वकील की भूमिका निभाती दिखेंगी। इसमें वह शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित है।
