फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत की टिप्पणी पर सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया! कहा- 'कम जानने वाले हमेशा ज्यादा बोलते हैं'

Fri, 18 Sep 2020 01:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Sep 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone takes an indirect jibe at Kangana Ranaut said the people that know the least about you always have the most to say
कंगना रणौत, सनी लियोनी - फोटो : instagram: kanganaranaut/ sunnyleone

बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रणौत और उर्मिला मातोंडकर आमने-सामने हैं। आरोप-प्रत्यारोप की बीच कंगना ने गुरुवार को अपनी बात रखने के लिए पूर्व एडल्ट और अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम का सहारा लिया। उन्होंने सनी लियोनी के नाम का इस्तेमाल नारीवाद को समझाने के लिए लिया था। कंगना के इस बयान पर अब सनी लियोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sunny Leone takes an indirect jibe at Kangana Ranaut said the people that know the least about you always have the most to say
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

दरअसल कंगना रणौत ने उर्मिला मातोंडकर को जवाब देने और नारीवाद पर बोलते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'उदारवादी ब्रिगेड ने एक बार एक जाने-माने लेखक की वर्चुअल लिंचिंग करके चुप करवा दिया था, जिन्होंने कहा था कि सनी लियोनी हमारी रोल मॉडल नहीं होनी चाहिए। सनी को इंडस्ट्री और भारत ने एक कलाकार के तौर पर स्वीकार किया। अचानक फर्जी नारीवादियों को अश्लील स्टार होना अपमानजनक लगने लगा है।'
 

Sunny Leone takes an indirect jibe at Kangana Ranaut said the people that know the least about you always have the most to say
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

कंगना रणौत के इस ट्वीट का सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष तरीके से जवाब दिया है। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना रणौत की बात का अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone takes an indirect jibe at Kangana Ranaut said the people that know the least about you always have the most to say
सनी लियोनी की Maserati Ghibli के साथ तस्वीर - फोटो : Instagram/ sunnyleone

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह खुद नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक पंक्ति लिखी हुई है। इस पंक्ति में लिखा है, 'यह मजेदार है कि आपके बारे में कम से कम जानने वाले लोगों के पास हमेशा कहने के लिए सबसे ज्यादा होता है।' सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


विज्ञापन
Sunny Leone takes an indirect jibe at Kangana Ranaut said the people that know the least about you always have the most to say
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo

आपको बता दें कि कंगना रणौत एक के बाद एक कई फिल्मी सितारों से जुबानी जंग करने की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को अपने निशाने पर लिया है। कंगना रणौत ने उन्हें 'सॉफ्ट पॉर्न' अभिनेत्री कहा। एक बार फिर से कंगना का कहना है कि उर्मिला मातोंडकर ने उनको प्रॉस्टिट्यूट (वैश्या) और रुदाली कहा था। उस समय किसी ने भी इस बारे में आपत्ति नहीं जताई थी।

पढ़ें: ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी 'जयेशभाई जोरदार', रणवीर ने यशराज स्टूडियो में शुरू की फिल्म की डबिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed