फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच एक्ट्रेस ने 'बोल्ड सीन' के नाम पर दिया धोखा, दर्शक समझते रहे असली

Mon, 07 Dec 2020 10:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone To Priyanka Chopra These Five Bollywood actress Used Duplicate In Bold Scenes
सनी लियोनी और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : PTI

फिल्मों में बोल्ड सीन देना अब आम बात हो गई है। कई अभिनेत्रियां बिना परहेज किए इन्हें शूट कर लेती हैं। लेकिन कुछ एक्ट्रेस आज भी ऐसे सीन करने से कतराती हैं। कई बार दर्शक भी सोच में पड़ जाते हैं कि इतने सारे लोगों के बीच अभिनेत्रियां बोल्ड सीन कैसे शूट कर लेती हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सीन को शूट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है। मतलब ये कि बोल्ड सीन को एक्ट्रेस नहीं बल्कि किसी अन्य सहायक कलाकार पर शूट कर लिया जाता है। लेकिन कैमरे को इस तरह से इस्तेमाल किया जाता है कि दर्शक यही समझते हैं कि ये सीन उसी अभिनेत्री ने शूट किया है जिसकी शक्ल उन्हें पर्दे पर दिख रही है। आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों और फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें बोल्ड सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया।

Sunny Leone To Priyanka Chopra These Five Bollywood actress Used Duplicate In Bold Scenes
अपने पति के साथ सनी लियोनी - फोटो : फाइल

सनी लियोनी: एक पहेली लीला

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी कई फिल्मों में बोल्ड सीन दे चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि सनी भी बोल्ड सीन देने से परहेज करती हैं? जी हां, सनी ने अपनी फिल्म 'एक पहेली लीला' के लिए डुप्लीकेट का इस्तेमाल किया था। फिल्म में सनी को मोहित अहलावत के साथ बोल्ड सीन देना था, जो सनी ने पति डैनियल के साथ शूट किया था।

Sunny Leone To Priyanka Chopra These Five Bollywood actress Used Duplicate In Bold Scenes
मल्लिका शेरावत - फोटो : फाइल

मल्लिका शेरावत: हिस्स  

मल्लिका शेरावत की फिल्म 'हिस्स' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर उस वक्त काफी हंगामा हुआ था। फिल्म में कई बोल्ड सीन थे। हालांकि मल्लिका के भाई ये दावा करते रहे कि बॉडी डबल पर ये सीन फिल्माए गए हैं। बाद में ये खुलासा हुआ कि फिल्म में दिखाया गया मिट्टी के अंदर वाला सीन मल्लिका की डुप्लीकेट ने शूट किया था। इसके अलावा ज्यादातर सीन मल्लिका ने खुद ही शूट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone To Priyanka Chopra These Five Bollywood actress Used Duplicate In Bold Scenes
सीमा बिस्वास - फोटो : फाइल
सीमा बिस्वास: बैंडिट क्वीन 

फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' की लोगों ने खूब आलोचना की। लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। फिल्म में फूलन देवी का किरदार  सीमा बिस्वास ने बखूबी निभाया। फिल्म में एक न्यूड सीन भी था जो उनकी डुप्लीकेट ने शूट किया था।
विज्ञापन
Sunny Leone To Priyanka Chopra These Five Bollywood actress Used Duplicate In Bold Scenes
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनीषा कोइराला: एक छोटी सी लव स्टोरी

फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी में कुछ बोल्ड सीन दिए थे। इस फिल्म में इन सीन्स के लिए उनके बॉडी डबल का सहारा लिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed