{"_id":"5a61b4194f1c1b1d368b5473","slug":"super-30-co-founder-slams-anand-kumar-says-they-are-hiding-facts-in-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों में फंस गई ऋतिक की 'सुपर 30', फाउंडर ने लगाया संगीन इल्जाम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादों में फंस गई ऋतिक की 'सुपर 30', फाउंडर ने लगाया संगीन इल्जाम
Fri, 19 Jan 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बायोपिक पर आधारित कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं थी कि ऋतिक रोशन बिहार के आनंद कुमार पर आधारित एक फिल्म में काम करेंगे लेकिन बनने से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिर चुकी हैं।
2 of 5
Hrithik Roshan
इस विवाद का खुलासा डीएनए ने किया है। सूत्रों की मानें सुपर 30 की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले को-फाउंडर पूर्व डीजीपी अभयानंद का कोई जिक्र नहीं है। यहां तक की आनंद कुमार की मर्जी भी इसमें शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में आनंद अपने आप को एक मात्र संस्थापक के तौर पर पेश करना चाहते हैं।
3 of 5
Hrithik Roshan
इस बारे में अभयानंद ने कहा - 'फिल्म में उनका बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया गया है। इसे बायोपिक नहीं कहा जा सकता। इसमें आवश्यक तथ्यों को छिपाया गया है जिस वजह से इसे बायोपिक कहलाने का कोई हक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें सच जानने की जरूरत हैं। अगर वह यहां आकर स्थानीय लोगों से बात करें तो उनको असलियत का पता चल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hrithik Roshan
आपको बता दें 'सुपर 30' कोचिंग गरीब बच्चों को मुफ्त में आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों के एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करवाती है। यहां तक की सैकड़ों बच्चे उच्च संस्थानों में दाखिला भी पा चुके हैं। इस कोचिंग की शुरुआत आनंद और अभयानंद ने की थी। इस काम के लिए उन्हें रियल हीरो अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया जिसे अभयानंद ने लेने से मना कर दिया था लेकिन जब उन्हें पता चला कि आनंद ने पैसे ले लिए तो उन्होंने इस कोचिंग से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
इस फिल्म में ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी भाषा सीखना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह रोजाना 2 घंटे का समय निकालते हैं। कुछ दिन पहले ऋतिक से आनंद कुमार ने मुंबई में मुलाकात भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।