फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक की 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज, जानिए साइकिल पर पापड़ बेचने वाले टीचर आनंद कुमार के बारे में

Tue, 04 Jun 2019 05:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 Jun 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
super 30 trailer release: Hrithik Roshan with Mrunal Thakur film based on mathematician anand kumar
super 30 - फोटो : Twitter
बिहार के मैथेमटिशियन आनंद कुमार और उनकी सुपर 30 पर फिल्मकार विकास बहल फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन आनंद कुमार की भूमिका में हैं। कुछ देर पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। कुल मिलाकर ट्रेलर दमदार है। इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। अब ट्रेलर आने से पहले जान लीजिए जिन पर फिल्म बन रही है उनके बारे में।


super 30 trailer release: Hrithik Roshan with Mrunal Thakur film based on mathematician anand kumar
anand kumar - फोटो : Twitter
आनंद पटना में सुपर 30 के अलावा एक रामानुजम क्लासेस भी चलाते हैं। यहां पैसे लेकर पढ़ाया जाता है। आनंद का कहना है कि वो इसी पैसे से सुपर 30 चलाते हैं। रामानुजम क्लासेस में 300 या 400 बच्चे होते हैं। 27 हजार डेढ़ साल की फीस ली जाती हैं। जो फीस नहीं दे पाते हैं, उन्हें फ्री में भा पढ़ाया जाता है। पिछले 15 सालों में उनके पढ़ाए 450 बच्चों में से 396 बच्चों ने IIT क्वालिफाई किया है। कहा जाता है कि साइकिल पर घूम-घूमकर आनंद कुमार ने पापड़ बेचकर पढा़ई की। सुपर 30 में ऋतिक की पापड़ बेचते हुए तस्वीर भी सामने आई थी।
super 30 trailer release: Hrithik Roshan with Mrunal Thakur film based on mathematician anand kumar
anand kumar with wife - फोटो : Twitter
आनंद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ऋतु रश्मि से अंतरजातीय विवाह किया है। दरअसल ऋतु भूमिहार हैं तो वहीं आनंद कुमार कहार हैं। ऋतु और आनंद की शादी 2008 में हई थी। ऋतु को आनंद का मैथ्स पढ़ाने का तरीका बहुत पसंद था। बाद में ऋतु का चयन भी 2003 में बीएचयू आईटी के लिए हुआ। दोनों की शादी पर काफी बवाल भी काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30 trailer release: Hrithik Roshan with Mrunal Thakur film based on mathematician anand kumar
anand kumar - फोटो : social media
वहीं दूसरी तरफ बिहार के कई कोचिंग संस्थानों, मीडिया और बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के आनंद कुमार और सुपर 30 पर कई आरोप हैं। इतना ही नहीं आनंद कुमार पर आरोप लगते हैं कि सुपर-30 में रामानुजम क्लासेस से चुने जाने वाले स्टू़डेंट्स भी शामिल किए जाते हैं। आनंद कुमार को राष्ट्रीय कल्याण पुरस्कार के साथ कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
super 30 trailer release: Hrithik Roshan with Mrunal Thakur film based on mathematician anand kumar
super 30 - फोटो : twitter
ये फिल्म बनने के दौरान लगातार कंट्रोवर्सी में रही और बनने के बाद भी। फिल्म में बतौर डायरेक्टर विकास बहल का नाम है जिनपर #मीटू का आरोप है। मेकिंग के दौरान भी ये फिल्म आनंद कुमार की वजह से सुर्खियों में थी। आनंद की कहानी पर बन रही फिल्म के बारे में जानने के बाद लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए थे कि आईआईटी की तैयारी कराने वाले इंस्टिट्यूट 'सुपर 30' को आनंद ने अकेले नहीं खड़ा किया है। हालांकि बाद में मेकर्स ने ये साफ कर दिया कि ये फिल्म आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed