दक्षिण भारतीय एक्टर्स की फैन फॉलोइंग के बारे में तो आपको पता ही होगा। इन स्टार्स को दर्शक अपनी पलकों और दिल में बैठाते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं इन सुपर स्टार्स के दिल पर किस का राज है। चलिए आज हम साउथ के स्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इनमें से किसी को पहली नजर का प्यार हुआ तो किसी ने दुनिया से इन्हें पाने के लिए बगावत कर ली।
साउथ के सुपरस्टार्स के दिलों पर राज करती हैं उनकी बीवियां, यकीनन इससे पहले नहीं देखी होंगी इनकी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत और लता
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दिल पर राज करती हैं उनकी पत्नी लता। दोनों की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। रजनीकांत ने कॉलेज मैगजीन के लिए इंटरव्यू लेने आई स्टूडेंट लता को देखते ही रजनीकांत ने उन्हें प्रोपोज कर दिया। बाद में 26 फरवरी, 1981 को इनकी शादी हुई। इन दोनों की दो बेटियां हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या।
अजित कुमार और शालिनी
अजित कुमार ने साल 2000 में शालिनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात Amarkalam फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। शालिनी के अपने करियर के पीक पर अजित कुमार से शादी कर ली थी।
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की गिनती एक जमाने में खूबसूरत एक्ट्रेस में होती थी। मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने कच्चे धागे, वास्तव और पुकार जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
राम चरण और उपासना कमिनेनी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। उपासना बिजनेस वुमन हैं।