फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई अपना नाम और अपनी पहचान बनाने आता है। कुछ इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह राह आसान नहीं होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी आई हैं, जिन्हें आज भी किसी पहचान की जरूरत नहीं है, लेकिन उनकी बेटियां स्टारडम के इस विरासत को आगे बढ़ाने में असफल रहीं। तो आज के इस लेख हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुपरहिट अभिनेत्रियों की सुपर फ्लॉप बेटियां साबित हुईं।
Bollywood: बॉलीवुड की ये सुपरहिट अभिनेत्रियों की बेटियां रहीं असफल, इंडस्ट्री को दिए अनगिनत फ्लॉप फिल्में
माला सिन्हा और प्रतिभा
अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्री माला सिन्हा को आज भी किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दर्शक अभिनेत्री की फिल्मों के ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के भी कायल रहे हैं। अभिनेत्री की बेटी प्रतिभा बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाने में असफल रही हैं। माला की बेटी प्रतिभा सिन्हा की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई।
तनुजा और तनीषा
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी बड़ी बेटी काजोल तो फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब हुईं, लेकिन अभिनेत्री की छोटी बेटी तनीषा दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहीं। इसलिए आज काजोल का नाम ऑडियंस के बीच ज्यादा चर्चा में रहता है।
हेमा मालिनी और ईशा देओल
अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भले फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी अभिनेत्री फैंस के बीच ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपने कैरियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन अभिनेत्री की बेटी ईशा देओल अपनी मां जैसा मुकाम हासिल करने में कामयाब नहीं हुईं।
मुनमुन सेन और रिया सेन
मुनमुन सेन बंगाली और हिंदी फिल्मों में बोल्ड हीरोइन के रूप में जानी जाती थीं। बेटी रिया सेन ने अपने लिए बोल्ड इमेज बनाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन फिल्मों में ज्यादा टिक नहीं पाईं। आज भी दर्शक अभिनेत्री को उनकी फिल्मों के लिए याद करते हैं।
