फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Copied Scene: हॉलीवुड से चुराए गए हैं 'आदिपुरुष' के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड

Sat, 24 Jun 2023 03:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 24 Jun 2023 03:00 PM IST
विज्ञापन
these scene of adipurush are copied from hollywood saif ali khan lanka prabhas entry indrajeet
आदिपुरुष - फोटो : amar ujala

आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में बनी हुई है। पहले फिल्म के वीएफएक्स और फिर डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। आदिपुरुष के डायलॉग बदल दिए गए हैं। बेशक फिल्म को लेकर जितना हाइप रहा उतनी ही रफ्तार से फिल्म ने फैन्स को निराश भी किया। हालांकि आदिपुरुष अभी तक 348.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस फिल्म को हॉलीवुड से कॉपीड बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म के कौन से सीन हॉलीवुड से कॉपी हैं-

these scene of adipurush are copied from hollywood saif ali khan lanka prabhas entry indrajeet
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास
आदिपुरुष में प्रभास का जो एंट्री सीन है, जिसमें वह पानी के अंदर योग मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं, इस सीन को हॉलीवुड फिल्म से कॉपी बताया जा रहा है। बिल्कुल ऐसा ही सीन 2020 में आई फिल्म एक्सट्रैक्शन में क्रिस हेम्सवर्थ पर भी फिल्माया गया था।

इसे भी पढ़ें- Superstitious Celebs: कोई बांधता है काला धागा तो किसी को रत्न पर भरोसा, टोटके पर विश्वास करते हैं ये सितारे

these scene of adipurush are copied from hollywood saif ali khan lanka prabhas entry indrajeet
वानर सेना - फोटो : सोशल मीडिया

वानर सेना
आदिपुरुष में भगवान राम की वानर सेना में दिखाए गए बंदरों को लोग साल 2011 में आई फिल्म प्लैनेट ऑफ एप्स से कॉपीड बता रहे हैं। जैसे उस फिल्म में दौड़ते हुए बंदर आते हैं, ठीक उसी तरह इसमें भी दौड़ते हुए बंदर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these scene of adipurush are copied from hollywood saif ali khan lanka prabhas entry indrajeet
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
इस फिल्म में लंकेश बने सैफ अली खान को पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ पर सवार दिखाया गया है। चमगादड़ भी गेम ऑफ थ्रोन्स के ड्रैगन का कॉपी नजर आ रहा है। उसमें इसी तरीके से ड्रैगन उड़ते नजर आए हैं।

विज्ञापन
these scene of adipurush are copied from hollywood saif ali khan lanka prabhas entry indrajeet
सोने की लंका - फोटो : सोशल मीडिया

सोने की लंका
रामायण में हमेशा से सोने की लंका का जिक्र रहा है। लेकिन आदिपुरुष में लंका काली दिखाई गई है। सिर्फ इतना ही नहीं लंका को थॉर: रैगनारॉक के एसगार्ड की कॉपी बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed