Superstitious Celebs: कोई बांधता है काला धागा तो किसी को रत्न पर भरोसा, टोटके पर विश्वास करते हैं ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शिल्पा का मानना है कि जब से उनकी मां ने उन्हें खास पन्ना अंगूठी गिफ्ट की है, उन्हें अपने करियर में कभी मुड़कर नहीं देखना पड़ा है।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका फिल्मी करियर सही से नहीं चल रहा था। साथ ही वह बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीलम रत्न की अंगूठी पहनी। इस अंगूठी को पहनने के बाद उनका काम फिर पटरी पर लौटने लगा। ऐसे में वह इसे अपने लिए लकी मानते हैं।
इसे भी पढ़ें- Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज
काजोल
काजोल के लिए पति अजय देवगन से मिली यह हीरे जड़ित ओम लिखी रिंग खास अजीज है। इसके बिना वह कहीं नहीं दिखाई देती हैं। दरअसल काजोल का मानना है कि यह अंगूठी उन्हें जहां प्रफेशनली मदद करती है, वहीं उनकी पसर्नल लाइफ में भी शांति बनाए रखने में मददगार है। काजोल इसे अपने सीधे हाथ में पहनती हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन अक्सर ही काजल लगाए नजर आती हैं। उनका यह हाशमी काजल खास पाकिस्तान से आता है। इस काजल को विद्या मेकअप के तौर पर नहीं वह इसे अपने लक के लिए लगाती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि हाशमी काजल और उनके हाथों में पहने हुए बीड्स वाले ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बेहतर किया है।