फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया लव ट्रायंगल, आपको कौन सी पसंद आई

Sun, 31 Jan 2021 11:56 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 31 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Superhit Bollywood Movies Based on Love Triangle
लव ट्रायंगल पर आधारित बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड ने हमें अपनी फिल्मों के माध्यम से कई प्रेम कहानियां दी हैं। लेकिन इसमें तड़का लगाने के लिए कई बार मेकर्स लव ट्रायंगल का एंगल भी जोड़ देते हैं। हर बार लव ट्रायंगल वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे बॉलीवुड के दर्शक भी हमेशा से ही ट्रायंगल लव स्टोरी को अहमियत देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों की सूची....

Superhit Bollywood Movies Based on Love Triangle
'साजन' फिल्म - फोटो : social media

#1 साजन - 1991 के इस रोमांटिक ड्रामा में संजय दत्त अमन की भूमिका और सलमान खान आकाश की भूमिका में थे। दोनों को माधुरी दीक्षित यानि पूजा से प्यार हो गया था। 'साजन' से पहले ही संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान जाने-माने नाम बन चुके थे लेकिन 'साजन' की सक्सेस ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी। फिल्म के बाद जहां संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती हो गई और वहीं संजय और माधुरी के इश्क के किस्से जोरों से उड़ने लगे। 

Superhit Bollywood Movies Based on Love Triangle
कुछ कुछ होता है - फोटो : Social Media

#2 कुछ कुछ होता है - कुछ कुछ होता है एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी, काजोल ओर अनुपम खेर आदि नजर आये थे। फिल्म 16 अक्तूबर, 1998 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल सलमान और शाहरुख की बल्कि बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने कई सारे पुरस्कार अपने नाम किये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Superhit Bollywood Movies Based on Love Triangle
रहना है तेरे दिल में फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

#3 रहना है तेरे दिल में - यह एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गौतम मेनन ने किया है। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें आर.माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म उस समय की सबसे पॉपुलर फिल्म थी जिसने स्कूल - कॉलेज में पढ़ रहे युवाओं के बीच सनसनी मचा दी थी। यह कहानी में लव ट्रायंगल को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया था।

विज्ञापन
Superhit Bollywood Movies Based on Love Triangle
कल हो ना हो - फोटो : Social Media

#4 कल हो ना हो - शाहरूख, प्रीति और सैफ का लव ट्रायंगल काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के बीच लव ट्रायंगल को दर्शाया गया है। फिल्म में जितना रोमांस है, यह उतना ही इमोशन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed