{"_id":"59f5da0f4f1c1b79548b9d58","slug":"superstar-rajinikanth-says-don-t-hurt-others-sentiments-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार रजनीकांत की सलाह, फिल्म पसंद न आए तो भी भावनाओं की कद्र करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार रजनीकांत की सलाह, फिल्म पसंद न आए तो भी भावनाओं की कद्र करें
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत
- फोटो : littleinout
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने फैन्स को सलाह दी है कि वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वो दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। जानें, क्या कुछ कहा रजनीकांत ने...
2.0
सुपरस्टार रजनीकांत ने दुबई में अपनी आने वाली फिल्म 2.0 के ऑडियो लांच के मौके पर कहा कि आजकल के बच्चे थोड़े असहनशील हो गए हैं। वो हर बात का सोशल मीडिया पर तमाशा बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी 'फिल्म' को पसंद करते हैं, तो कोई बात नहीं। पर आप दूसरों की फीलिंग्स का सोशल मीडिया पर मजाक न उड़ाएं। उन्होंने आगे भी बहुत कुछ कहा है...
फिल्म 2.0 का
सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि नई पीढ़ी धीरे-धीरे अपने ट्रेडिशन-कल्चर को भूलती जा रही है। आप अगर जीवन में खुशियां चाहते हैं, तो अपनी जड़ों से जुड़े रहे। उन्होंने इस सबसे महंगी फिल्म के बारे में और भी बातें की...
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0
सुपरस्टार रजनीकांत ने 2.0 की प्रोडक्शन कंपनी लायका प्रोडक्शन्स के चेयरमैन सुबस्करन अलीराजा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुबस्करन के लिए पैसे ज्यादा इंपोर्टेंट नहीं है। उनके पास पैसे कमाने के लिए कई बिजनेस हैं। पर 2.0 में पैसे उन्होंने सिर्फ भारतीय सिनेमा में अपनी रुचि की वजह से लगाया। जानें, और क्या कहा उन्होंने...
विज्ञापन
फिल्म 2.0 पोस्टर
रजनीकांत ने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने के लिए कोई तैयार नहीं था। इस प्रोजेक्ट में 350-400 करोड़ रुपए लगे। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट बगैर सुबस्करन की मदद के संभव ही नहीं था।
विजय की 'मेर्सल' फिर से धमाल मचाने को तैयार, कुछ इस तरह का होगा कमाल
विजय की 'मेर्सल' फिर से धमाल मचाने को तैयार, कुछ इस तरह का होगा कमाल