फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओटीटी रिलीज पर भी फंसा पेंच

Wed, 18 Nov 2020 09:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Nov 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court refuses to lift stay on release of Amitabh Bachchan film Jhund
झुंड - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' की रिलीज अब खटाई में पड़ती नजर आ रही है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को हटाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील को भी खारिज कर दी, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग को कॉपीराइट के चलते रोक दिया गया था।

Supreme Court refuses to lift stay on release of Amitabh Bachchan film Jhund
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : फाइल

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बोबडे, जस्टिस केएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामा सुब्रमण्यम की बेंच ने याचिकाकर्ता टी सीरीज द्वारा हाईकोर्ट के 19 अक्टूबर के आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया, जिसने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Supreme Court refuses to lift stay on release of Amitabh Bachchan film Jhund
फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

एनजीओ स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित यह फिल्म इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली थी। इससे पहले इसे मई में रिलीज होना था लेकिन  COVID-19 महामारी के कारण यह थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme Court refuses to lift stay on release of Amitabh Bachchan film Jhund
झुंड - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हैदराबाद के फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार ने झुंड के मेकर्स के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। हालांकि फिल्म के निर्माता इन आरोपों को खारिज करते आए हैं। सुप्रीम कोर्ट में जज ने दोनों पक्षों को छह महीने में मामला निपटाने को कहा। इस पर झुंड के मेकर्स की तरफ हाजिर वकील ने कहा कि छह महीने में फिल्म बेकार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टियों के बीच 1.3 करोड़ रुपये की राशि पर सहमति बनी थी, लेकिन अब वे समझौते का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Supreme Court refuses to lift stay on release of Amitabh Bachchan film Jhund
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

बता दें कि चीनी नंदी कुमार ने 13 मई को स्थानीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद सितंबर 17 को हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। इस फिल्म का निर्देशन मराठी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज मंजुले ने किया है।

29 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं 'टॉम एंड जेरी', रिलीज हुआ फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed