फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MIRZAPUR में ससुर और बहू का अवैध संबंध दिखाना पड़ा भारी, SC ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Sat, 06 Feb 2021 12:59 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 06 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
supreme court sent notice to mirzapur makers and amazon prime for showing beena tripathi sexual relation with father in law
मिर्जापुर - फोटो : Mirzapur

वेब-सीरीज मिर्जापुर और अमेजन प्राइम वीडियो के निर्माताओं के लिए परेशानी बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शो के निर्माताओं को नोटिस जारी कर दिया है। सीरीज में बीना त्रिपाठी के रोल की कड़ी निंदा की गई है। फिल्म की पटकथा के अनुसार जिस तरह से इस रोल को फिल्माया गया है उससे अश्लीलता झलकती है। इस तरह के कंटेट पर पाबंदी होनी चाहिए। यह याचिका एक वकील द्वारा दायर की गई है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट ने मेकर्स को नोटिस जारी कर दिया है। 

supreme court sent notice to mirzapur makers and amazon prime for showing beena tripathi sexual relation with father in law
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

याचिका उस अधिवक्ता द्वारा दायर की गई है जो मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं।इसमें कहा गया है कि मिर्जापुर वेब सीरीज में उस महिला का जिस तरह से चित्रण किया गया है वह शर्मनाक है। याचिका में विशेष रूप से रसिका दुगल के चरित्र बीना के एक नौकर और उसके ससुर के साथ यौन संबंध होने पर आपत्ति जताई गई है।

supreme court sent notice to mirzapur makers and amazon prime for showing beena tripathi sexual relation with father in law
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसमें कहा गया है कि मिर्जापुर वेब सीरीज में उस महिला का जिस तरह से चित्रण किया गया है वह स्वीकार्य नहीं है। रसिका दुगल के चरित्र बीना के कैरेक्टर को लेकर आपत्ति है। दरअसल सीरीज में बीना का अपने ही ससुर के साथ शारीरिक सबंध दिखाया गया है। ससुर द्वारा दबाव डालने पर उनके बीच संबंध स्थापित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
supreme court sent notice to mirzapur makers and amazon prime for showing beena tripathi sexual relation with father in law
मिर्जापुर - फोटो : Mirzapur

इतना ही नहीं बीना का नौकर के साथ भी यौन संबंध दिखाया गया है। याचिका में कहा गया है कि जिले के नाम पर इस तरह की भद्दी और बेशर्म चीजें दिखाना मिर्जापुर की लगभग 30 लाख आबादी और समृद्ध संस्कृति का अपमान है। अदालत से यह अनुरोध भी किया गया है कि सरकार किसी स्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खराब चित्रण पर रोक लगाने के लिए कुछ सख्त दिशानिर्देश बनाए।

विज्ञापन
supreme court sent notice to mirzapur makers and amazon prime for showing beena tripathi sexual relation with father in law
मिर्जापुर 2 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

यह नोटिस मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच ने भेजा था, जिसने सेंटर, प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अमेजन को भी कार्यवाही का हिस्सा बनाया है। वकील बिनय कुमार दास के माध्यम से सुजीत कुमार सिंह ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट कड़ा रुख दिखाते हुए नोटिस भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed