फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दिल्ली को मोस्ट ब्रेकअप सिटी बताने वाले सर्वे की सच्चाई, प्रियंका के डेटिंग एप पर बड़ा खुलासा

Sat, 06 Feb 2021 12:54 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra dating app bumble shows delhi in bad light, investigation shows data not enough
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

‘बंबल’! नाम तो सुना ही होगा। ये एक डेटिंग एप है और प्रियंका चोपड़ा इसकी मालकिन हैं। लोगों को अपने एप पर लाने के लिए प्रियंका चोपड़ा की टीम ने लंदन की एक सर्वे कंपनी यू गॉव (You Gov) से देश में सर्वे कराकर ये दावा किया है कि पिछले साल ब्रेकअप करने वालों में दिल्ली के लोग सबसे आगे रहे। जाहिर है कि रिश्तों के टूटने को लेकर ऐसा कोई भी सर्वे सामाजिक विघटन की एक बड़ी निशानी है तो ‘अमर उजाला’ ने इस सर्वे की तफ्तीश शुरू की। नतीजे चौंकाने वाले रहे, आप भी पढ़िए।

Priyanka Chopra dating app bumble shows delhi in bad light, investigation shows data not enough
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

दो दिन पहले ‘बंबल’ की तरफ से कुछ आंकड़े भेजे गए। आंकडों में जिस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया, उसमें कहा गया कि नई दिल्ली ने बीते साल लॉकडाउन के दौरान देश में सबसे ज्यादा ब्रेकअप (जोड़ियों का बिखराव) देखा। कहा गया कि देश के 28 फीसदी ब्रेकअप अकेले दिल्ली में हुए। इनकी वजह कोविड के दौरान लोगों की प्राथमिकताएं बदल जाना बताया गया। ये भी कहा गया कि ‘बंबल’ के आंतरिक शोध के मुताबिक इस बिखराव की वजह अपने पार्टनर से न मिल पाना माना जा रहा। और, ऐसे लोगों की संख्या करीब 46 फीसदी रही।

Priyanka Chopra dating app bumble shows delhi in bad light, investigation shows data not enough
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन आंकड़ों के बाद ‘बंबल’ ने डेटिंग के टिप्स बताए। बताया कि कैसे लोगों को आकर्षित करना चाहिए। किस समय लोग एक साथी की तलाश दिन भर में ज्यादा करते हैं। और, किस समय लोगों को डेटिंग के लिए संदेश भेजने चाहिए, वगैरह वगैरह। यानी कि आंकड़ों के साथ ‘बंबल’ का प्रमोशन भी शामिल रहा। दावा दोबारा ये भी किया गया कि ये सारे आंकड़े एक खबर है और सामाजिक परिवर्तन का सूचक भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra dating app bumble shows delhi in bad light, investigation shows data not enough
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

इस सामाजिक परिवर्तन सूचक की तफ्तीश की गई तो पता चला कि इतना बड़ा दावा ‘बंबल’ ने सवा करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश में सिर्फ 1603 लोगों से बातचीत करके ही कर दिया है। 18 से 35 साल वाले लोगों के बीच किए गए इस सर्वे में शामिल लोगों का पेशा भी ‘बंबल’ को नहीं मालूम है और न ही ये मालूम है कि आखिर ब्रेकअप की वजह में लॉकडाउन के दौरान उनके वर्क फ्रॉम होम के दबाव ने कितना काम किया?

विज्ञापन
Priyanka Chopra dating app bumble shows delhi in bad light, investigation shows data not enough
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

सबसे दिलचस्प जवाब ‘बंबल’ की तरफ से उस बात पर आया जब उनसे जानकारी मांगी गई कि सर्वे में शामिल लोगों ने अपनी राय उन्हें कैसे बताई? फोन पर या कि उनसे कोई ऑन लाइन फॉर्म भरवाया गया? सर्वे की जिम्मेदारी अपने सिर आती देख ‘बंबल’ ने तुरंत ‘यू गॉव’ का नाम आगे कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed