{"_id":"601e39458ebc3e4c7f240d30","slug":"nora-fatehi-birthday-special-when-salman-khan-actress-selling-clothes-in-local-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब लोकल मार्केट में कपड़े बेचते हुए पकड़ी गई थी सलमान की ये हीरोइन, देखकर फैंस को भी नहीं हुआ था यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब लोकल मार्केट में कपड़े बेचते हुए पकड़ी गई थी सलमान की ये हीरोइन, देखकर फैंस को भी नहीं हुआ था यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'बाहुबली' के गाने 'मनोहरी' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए मशहूर नोरा का आज जन्मदिन है।उनका जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ था। आज नोरा अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नोरा एक बेहतरीन डांसर हैं और अक्सर अपनी डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। दर्शक भी नोरा के डांस के फैन हैं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : social media
अक्सर अपने वीडियो से चर्चा में रहने वालीं नोरा एक बार बैंकॉक की लोकल मार्केट में कपड़े बेचते हुए मिली थीं। उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। जी हां, वीडियो में नोरा जमीन पर बैठी नजर आ रही थीं और लोगों को कपड़े दिखा रही थीं। इस दौरान उन्होंने पीच कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। उनके आस-पास कपड़ों का ढेर पड़ा हुआ था।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं नोरा ग्राहकों को कपड़े दिखाकर मोल-भाव भी कर रही थीं। नोरा के फैंस ने उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया था। वहीं कुछ लोग ये वीडियो देखकर ये भी कह रहे थे कि आखिर नोरा को ये काम करने की जरूरत क्यों पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
बता दें, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। नोरा बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं।सलमान खान के इस रियलिटी शो में आने के बाद ही नोरा काफी फेमस हुईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : amar ujala mumbai
‘दिलबर गर्ल’ के नाम से मशहूर नोरा फतेही अपने खतरनाक डांस स्टेप्स ही नहीं, बल्कि खूबसूरती और फिट टोन्ड बॉडी से भी दर्शकों का दिल चुरा लेती हैं। नोरा ने बाहुबली द बिगनिंग, तेलुगु फिल्म टेंपर और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते, सलमान खान की फिल्म भारत जैसी फिल्मों में अपने आइटम सॉन्ग के चलते दर्शकों का दिल चुराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।