{"_id":"601e37b58ebc3e270f08b478","slug":"salman-khan-brand-ambassador-of-indian-pro-music-league-unexpected-entry-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: सलमान खान के साथ चमके बॉलीवुड के ये सितारे, ‘यूपी दबंग्स’ को मिला सुरेश रैना का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shooting Report: सलमान खान के साथ चमके बॉलीवुड के ये सितारे, ‘यूपी दबंग्स’ को मिला सुरेश रैना का साथ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े परदे पर सलमान खान जब आएंगे तब तो कभी ईद कभी दीवाली होगी ही, लेकिन फिलहाल सलमान छोटे परदे पर कुर्बान हैं। ‘बिग बॉस’ में मची छीछालेदर के चलते बिगड़ रही अपनी ब्रांड वैल्यू को बेहतर करने के लिए सलमान अब संगीत सितारों के बीच महफिल सजाएंगे। और, ऐसे एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की।
2 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ में स्पोर्ट्स चैंपियनशिप लीग की तरह म्यूजिकल टीम्स एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस शो से जुड़े सितारे जब इस शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग करने पहुंचे तो किसी को आखिर तक भरोसा नहीं था कि सलमान खान यहां आ भी पाएंगे। प्रीमियर शूट के लिए फोटोग्राफरों को भेजे गए न्यौते में भी सलमान खान का जिक्र नहीं था। शो का प्रबंधन देख रहे लोग बताते हैं कि सलमान जब एकाएक सेट पर पहुंच गए तो सारे लोग हक्के बक्के रह गए थे।
3 of 6
श्रद्दा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की मेगा ट्रॉफी के लिए 6 टीमें आपस में मुकाबला करेंगी, जिन्हें श्रद्धा कपूर, गोविंदा, राजकुमार राव, रितेश देशमुख एवं जेनेलिया, और बॉबी देओल जैसे दिग्गज सितारे और क्रिकेटर सुरेश रैना मदद कर रहे हैं। इन टीमों की कप्तानी करने के लिए असीस कौर, मीका सिंह, आकृति कक्कड़, शान, नेहा भसीन, साजिद वाजिद, शिल्पा राव, कैलाश खेर, भूमि त्रिवेदी, जावेद अली, पायल देव और अंकित तिवारी को चुना गया है। इनके अलावा एक उभरता रियलिटी स्टार और एक नया चेहरा मिलकर चार गायकों की टीम को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान को आईपीएमएल का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है और शो के निर्माताओं ने अपनी तरफ से शूटिंग पर सलमान के स्वागत की पूरी तैयारी भी कर रखी थी। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि सलमान का शो के शूट पर आना, एकदम शांत रहकर मीडिया से बातें करना और फिर शूटिंग के दौरान भी साथी कलाकारों के साथ जमकर मस्ती करना लोगों के लिए एक नया अनुभव रहा। सलमान और बॉबी की दोस्ती तो पुरानी है, दोनों ने एक दूसरे के लिए मामू वाला संबोधन भी इस्तेमाल किया। इनके अलावा बाकी कलाकारों के साथ भी सलमान देर तक हंसते बतियाते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर गुजरात रॉकर्स के अंबेसडर राजकुमार राव रीगल ब्लैक आउटफिट में बेहद दिलकश नजर आए। दिल्ली जैमर्स के अंबेसडर्स श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर चमकीले ब्लैक आउटफिट्स में अपना जलवा बिखेरते रहे। पंजाब लायन्स और यूपी के दबंग्स के अंबेसडर्स बॉबी देओल और सुरेश रैना ब्लैक एवं गोल्डन सूट के साथ ब्लैक पैंट्स में बेहद डैशिंग लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।