फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त ने मान्यता को गिफ्ट किए 100 करोड़ के चार फ्लैट, जानें पत्नी ने क्यों वापस कर दिया तोहफा

Sat, 06 Feb 2021 11:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Feb 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt gifts 4 Bandra apartments worth Rs 100 crore to wife Manyata, she returns them
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता को शानदार गिफ्ट देने की वजह से चर्चा में हैं। संजय दत्त ने मान्यता को गिफ्ट में चार अपार्टमेंट गिफ्ट किए हैं जिसकी मार्केट वैल्यू 100 करोड़ बताई जा रही है। हैरान करने वाली खबर ये है कि मान्यता ने इस तोहफे को वापस संजय दत्त को लौटा दिया है।

Actor Sanjay Dutt gifts 4 Bandra apartments worth Rs 100 crore to wife Manyata, she returns them
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक वेबसाइट के मुताबिक, संजय दत्त ने 23 दिसंबर 2020 को मान्यता को फ्लैट गिफ्ट किए थे। मान्यता ने छह दिन बाद ही यानी 29 दिसंबर को इन्हें वापस लौटा दिया। संजय दत्त ने एक ही बिल्डिंग में चारों फ्लैट खरीदे हैं जो कि इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में है।

Actor Sanjay Dutt gifts 4 Bandra apartments worth Rs 100 crore to wife Manyata, she returns them
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

खरीदे गए दो फ्लैट्स तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित हैं जबकि अन्य दो फ्लैट्स बिल्डिंग की 11वीं और 12वीं मंजिल पर स्थित हैं। इनकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इन आलीशान अपार्टमेंट के साथ संजय दत्त को 17 कारों का पार्किंग स्पेस भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt gifts 4 Bandra apartments worth Rs 100 crore to wife Manyata, she returns them
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

इंपीरियल हाइट्स में बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े नामी लोग रहते हैं। मान्यता ने ये फ्लैट क्यों वापस लौटाएं हैं इसके बारे में टैक्स क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की राय है कि शायद उन्होंने टैक्स बचाने के लिए इन फ्लैट्स को वापस लौटा दिया है।

विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt gifts 4 Bandra apartments worth Rs 100 crore to wife Manyata, she returns them
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन फिल्मों में दिखेंगे संजय दत्त
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग खत्म की है। इसमें वह अधीरा का किरदार निभा रहे हैं। पिछले दिनों उनका लुक रिलीज किया गया था जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, यशराज फिल्म्स की शमशेरा और पृथ्वीराज में भी नजर आएंगे।

हर खास मौके पर साथ नजर आती हैं नीता अंबानी और टीना अंबानी, जानें कैसी है देवरानी-जेठानी की बॉन्डिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed