फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: अब 'शक्तिमान' ने रिहाना और मिया पर कसा तंज, बोले- 'करोड़ों कमाने वाले क्या समझेंगे किसानों का दर्द...'

Sat, 06 Feb 2021 11:36 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 06 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
'She takes 50 crores for a song, what is the pain of the farmer', says enraged Mukesh Khanna over Rihanna Tweet
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में करीब दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर कुछ लोग समर्थन दे रहे हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में हैं। इसी कड़ी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं। कुछ फिल्मी सितारें किसानों को अपना समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ लोग सरकार के समर्थन में हैं। इस पर विदेशी सेलेब्स ने भी किसान आंदोलन पर अपना समर्थन देते हुए ट्वीट्स किये थे। लेकिन विदेशी सेलेब्स का भारतीय मामले में बोलना लोगों को रास नहीं आया।  

'She takes 50 crores for a song, what is the pain of the farmer', says enraged Mukesh Khanna over Rihanna Tweet
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक्टर ने एक वीडियो साझा की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में उन्होंने विदेशी सिलेब्स पर तंज कसा है। वह कह रहे हैं कि वो लोग हमारे देश के मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें यहां के बारे में कोई अंदाजा ही नहीं हैं। 

'She takes 50 crores for a song, what is the pain of the farmer', says enraged Mukesh Khanna over Rihanna Tweet
mukesh khanna - फोटो : getty images

वीडियो में अभिनेता साफ तौर पर कह रहे हैं कि किसान आंदोलन का रूप तो बदल ही गया है और अब तो विदेशी सितारे भी मिर्च मसाला लगाकर बातें बनाने लगे हैं। कोई कह रहा था कि सरकार नहीं सुन रही लेकिन दुनिया संज्ञान ले रही है। मैं पूछना चाहता हूं कौन सी दुनिया? पॉप कल्चर की दुनिया या एडल्ट फिल्मों की दुनिया। पॉप स्टार रिहाना, पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के पक्ष में समर्थन किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
'She takes 50 crores for a song, what is the pain of the farmer', says enraged Mukesh Khanna over Rihanna Tweet
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश का गुस्सा इस वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहली बात तो ये कि ये सभी बाहरी लोग हैं, जिनका हमारे आंतरिक मामलों में कोई लेना देना नहीं है। इन्हें कुछ भी बोलने का या फिर अपना पक्ष रखने का कोई हक नहीं है। 

विज्ञापन
'She takes 50 crores for a song, what is the pain of the farmer', says enraged Mukesh Khanna over Rihanna Tweet
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

वे आगे कहते हैं कि ये लोग एक गाने के ही 50 करोड़ लेते हैं ये क्या किसानों का दर्द समझेंगे। ये किसानों के नहीं बल्कि पैसों के भक्त हैं। इन्हें तो शायद एक-एक ट्वीट के लिए भी करोड़ो मिले होंगे। इनमें से एक महान शख्सियत ग्रेटा की जल्दबाजी में इनका सारा प्लान भी लीक हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed