सब्सक्राइब करें

'हेट स्टोरी 2' की एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, 2 साल तक छिपाकर रखी थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 19 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
surveen chawla gives birth a baby girl recently
surveen chawla

फिल्म हेट स्टोरी 2 की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने बेटी को जन्म दिया है। सुरवीन अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी इन्जॉय करती थीं। इस खास पल की उन्होंने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हुई है। अभिनेत्री ने बेटी का नाम ईवा रखा है। अभिनेत्री ने अपनी शादी दो साल तक छिपाकर रखी थी।


 
 
Trending Videos
surveen chawla gives birth a baby girl recently
surveen chawla

बेटी के जन्म पर अभिनेत्री का कहना है 'इस पल को शब्दों में बयां कर पाना मेरे लिए कठिन है, मैं इसे बस महसूस कर रही हूं, हम सब बेहद खुश हैं।' सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैन्स को चौंका दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
surveen chawla gives birth a baby girl recently
Surveen Chawla - फोटो : instagram

सुरवीन टीवी अभिनेत्री थी और फिर उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाई। बता दें कि टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं।  उनकी कई नई तस्वीरें सामने आई थी जो कि गोद भराई की थी। इन तस्वीरों में सुरवीन पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थी। गोद भराई की तस्वीरों को खुद सुरवीन चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

surveen chawla gives birth a baby girl recently
Surveen Chawla - फोटो : instagram

इस सेलिब्रेशन के दौरान सुरवीन साड़ी में नजर आ रही थी। सुरवीन ने गुलाबी ब्लाउज के साथ सुनहरे पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए सुरवीन ने बीच की मांग निकालकर जूड़ा बनाया हुआ था। इसके अलावा सुरवीन ने हैवी ज्वैलरी के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। 








View this post on Instagram






 

.......Like magic 💫 put together ....💖@satyanifinejewels @raw_mango @sanamratansi @harryrajput64 @shefali_hairstylist.81 @devpurbiyaphotography

A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on Mar 6, 2019 at 12:18am PST

विज्ञापन
surveen chawla gives birth a baby girl recently
surveen chawla - फोटो : social media
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि शादी से पहले सुरवीन का नाम श्रीसंथ से जुड़ चुका है। सुरवीन और श्रीसंथ की पहली मुलाकात साल 2008 में रिएलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती काफी बढ़ गई थी। यह दोनों कई बार एक साथ पार्टीज और हैंगआउट करते हुए स्पॉट किए गए थे, लेकिन 2009 में श्रीसंथ ने सुरवीन से दूरी बना ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed