{"_id":"5cb9a210bdec2213f10df759","slug":"badhaai-ho-actress-neena-gupta-reveals-her-daughter-wants-be-actress-but-she-did-get-permission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी को फिल्मों में नहीं लाना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- 'हीरोइनों जैसी नहीं है शक्ल-सूरत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी को फिल्मों में नहीं लाना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, अब बोलीं- 'हीरोइनों जैसी नहीं है शक्ल-सूरत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 19 Apr 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Neena Gupta, Masaba Gupta
- फोटो : social media
Link Copied
फिल्म 'बधाई हो' में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी बेटी ने उनसे कई बार एक्ट्रेस बनने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन नीना गुप्ता ने मसाबा को एक्ट्रेस बनने के लिए मना कर दिया था।
Trending Videos
2 of 5
Neena Gupta and Masaba
- फोटो : twitter
हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को लेकर बोला,'मेरे बेटी ने मुझसे कहा है कि वह एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है, लेकिन मैंने उसे ऐसा करने से साफ मना कर दिया। मैंने उसे कहा कि अगर तुम एक्ट्रेस बनना चाहती हो तो तुम्हें विदेश जाना चाहिए क्योंकि तुम्हारी जिस तरह की शक्ल और बॉडी है, तुम्हें इंडिया में बहुत कम रोल मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Neena Gupta
- फोटो : instagram
बेटी के बारे में आगे बोलते हुए नीना गुप्ता ने कहा,' मसाबा के अच्छी एक्ट्रेस बनने के बाद भी उसे ज्यादा काम नहीं मिलेगा, क्योंकि उसे नहीं पता है कि हिंदी सिनेमा में कैसे काम किया जाता है। इस इंडस्ट्री में रहकर न तो वह हेमा मालिनी बन पाएगी और न ही आलिया भट्ट।' गौरतलब है कि नीना गुप्ता की बेटी मसाबा मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।
4 of 5
neena gupta
- फोटो : instagram
बता दें कि नीना गुप्ता को हाल ही में फिल्म 'बधाई हो' में शानदार एक्टिंग करने के लिए अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म नीना गुप्ता के अभिनय ने फिल्म आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया था। फिल्म में उन्होंने एक अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला का किरदार निभाया था। फिल्म सफल रही और सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर नीना ने कहा ' मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस जन्म में कभी यह अवॉर्ड जीत सकूंगी, पहले तो रोल मिले, फिर वो फिल्म हिट हो, फिर लोगों को पंसद आए, फिर कॉम्पिटिशन में कौन-कौन है, मेरा मतलब आलिया भट्ट मेरी बेटी की तरह है और हम दोनों ही इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटड हुए थे।' अवॉर्ड जीतने के बाद नीना ने एक इंटरव्यू में ये बाते बोलीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।