{"_id":"5cb9a869bdec22146325bab6","slug":"shah-rukh-khan-speak-about-zero-flop-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार 'जीरो' के फ्लॉप होने पर बोले शाहरुख खान, 'मैं खुद इसे देखना नहीं चाहता था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार 'जीरो' के फ्लॉप होने पर बोले शाहरुख खान, 'मैं खुद इसे देखना नहीं चाहता था'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । खबर है कि शाहरुख जल्द ही अपनी अगली फिल्म का एलान करेंगे । शाहरुख इस समय चीन में हैं, जहां वो बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 के लिए पहुंचे हुए हैं । इस मौके पर शाहरुख ने पहली बार फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने पर बात की ।
2 of 5
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इस फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की स्क्रीनिंग रखी गई । शाहरुख ने चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'दुर्भाग्यवश जीरो को भारत में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली । हो सकता है मैंने गलत फिल्म बनाई हो ।'
3 of 5
जीरो
- फोटो : SELF
'हो सकता है मैं ठीक से कहानी को कह नहीं पाया । इसलिए यहां फिल्म की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं । मुझे आशा है कि यहां लोग इसे पसंद करेंगे । जब यह नहीं चली तो मुझे बुरा लगा कि इसे इतने लोगों ने खारिज कर दिया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
'जब आप कोई इस तरह की फिल्म तीन साल में बनाते हैं और वह गड़बड़ हो जाए..आप निराश नहीं होंगे बल्कि.. मैं इसे देखना नहीं चाहता था । मैं इसे तीन महीने बाद देखने जा रहा हूं । हो सकता है मैं इसमें उन कमियों को ढूढ़ पाऊं, जो मेरी अनुपस्थिति में इसमें हुई होंगी ।'
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : Screengrab
शाहरुख ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कहा, "मैंने तय नहीं किया है कि अगली फिल्म क्या होगी । मैंने सोचा है कुछ महीने आराम करूंगा और उसके बाद जो मन में आएगा उसे करने की कोशिश करूंगा, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।