{"_id":"5cb7eeb3bdec22140966f846","slug":"pankaj-triapthi-griha-pravesh-pooja-with-wife-mridula-tripathi-in-his-new-house-madh-island","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंकज त्रिपाठी बने आलीशान बंगले के मालिक, पत्नी मृदुला संग गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज त्रिपाठी बने आलीशान बंगले के मालिक, पत्नी मृदुला संग गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
pankaj tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंकज त्रिपाठी ने कुछ फिल्मों में ही अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाकर ये साबित कर दिया है कि वो टॉप क्लास एक्टर हैं । छोटे से रोल से ही पंकज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे । अब उन्हें बड़े और लीड रोल ऑफर होने लगे हैं । पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' सुपरहिट रही थी।
2 of 7
pankaj tripathi
इस सीरीज में पंकज ने कालीन भैया का रोल निभाया था । इस बीच खबर आई कि उन्होंने मुंबई के मड आईलैंड पर अपने सपनों का घर खरीद लिया है । अब 16 अप्रैल को पंकज ने इस घर में गृह प्रवेश किया ।
3 of 7
pankaj tripathi
पंकज ने अपनी पत्नी मृदुला के साथ घर में पूजा की । गृह प्रवेश और पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इस दौरान पंकज पीले कपड़ों में नजर आए । वहीं मृदुला लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं । पंकज अपने नए घर को लेकर काफी खुश हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
pankaj tripathi
मुंबई मिरर से बात करते हुए पंकज ने कहा था, 'मुझे अच्छा लगेगा कि नई कार खरीदने की बजाय मैं लोगों को सिखा पाऊं । नया घर खरीदना मेरा सपना था । मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए ।' इसके अलावा एक और इंटरव्यू में पंकज ने कहा था कि उन्हें आज भी अपने घर की टिन की छत याद है ।
विज्ञापन
5 of 7
pankaj tripathi
पंकज कहते हैं, 'भले ही आज मैंने अपने सपनों का घर खरीद लिया हो लेकिन पटना में हमारा एक कमरे का घर और उस पर टिन की छत मुझे आज भी याद आती है । एक रात आंधी आई और पानी बरसने लगा जिससे वो टिन की छत भी उड़ गई थी । मैं बस आकाश को देखता रह गया था ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।