{"_id":"5cb9771abdec2213f52b97d7","slug":"mukesh-ambani-father-dhirubhai-ambani-called-nita-ambani-and-she-thought-anyone-makes-fool-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब नीता ने कई बार काटा था ससुर धीरूभाई अंबानी का फोन, पिता ने लगाई थी डांट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब नीता ने कई बार काटा था ससुर धीरूभाई अंबानी का फोन, पिता ने लगाई थी डांट
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की जिंदगी के बारे में लोग सब कुछ जानना चाहते हैं। आज मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। इससे पहले एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था।
2 of 8
nita ambani
मुकेश से पहले उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पसंद किया था । नीता एक भरतनाट्यम डांसर थीं । धीरूभाई अंबानी ने एक फंक्शन में नीता को डांस करते देखा था और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया था । इस बात का जिक्र नीता ने एक इंटरव्यू में किया था ।
3 of 8
nita ambani
नीता बताती हैं, 'गुजराती कम्युनिटी की तरफ से नवरात्रि पर एक एनुअल फंक्शन था । मैंने उस फंक्शन में परफॉर्म किया । मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई मुझे नोटिस कर रहा है । फंक्शन के कुछ दिन बाद घर पर कॉल आई । उन्होंने कहा मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
nita ambani
'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है । मैंने तुरंत फोन काट दिया । इसके बाद फिर कॉल आई । फिर वो बोले मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं । मैंने कहा- हां तो मैं एलिजाबेथ टायलर हूं और फोन रख दिया । उन्होंने तीसरी बार भी कॉल किया । इस बार मेरे पापा ने फोन उठाया । अचानक उनके हाव-भाव बदल गए और उन्होंने मुझसे कहा कि वो सच में धीरूभाई अंबानी हैं क्या तुम उनसे ठीक से बात करोगी ।'
विज्ञापन
5 of 8
nita ambani
'उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया । मैं उनसे मिलने से पहले काफी नर्वस थी । मैं उनसे मिली और बहुत प्रभावित हुई । मुझे वो बहुत सरल स्वभाव के लगे । उन्होंने मुझे अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया ।' नीता और उनका परिवार धीरूभाई अंबानी के घर पर डिनर के लिए पहुंचा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।