फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल पहले घरों में जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचा करता था ये एक्टर, अब जीते हैं लग्जरी लाइफ

Fri, 19 Apr 2019 03:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 19 Apr 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi birthday special unknown facts about his life
Arshad Warsi - फोटो : file photo

बॉलीवुड में सर्किट के किरदार से फेमस अरशद वारसी (Arshad Warsi) 19 अप्रैल को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरशद को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल हो चुके हैं। साल 1996 में अरशद ने पहली बार अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म 'तेरे मेरे सपने में' काम किया था। हालांकि उन्हें पहचान राजुकमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एम बी बीएस' से मिली। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि फिल्मों में आने से पहले अरशद ने गरीबी के दिन भी देखे हैं। तो चलिए आज हम आपको अरशद वारसी के बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं। 

Arshad Warsi birthday special unknown facts about his life
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद वारसी (Arshad Warsi) आज भले ही मुंबई में आलीशान घर में रहते हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने गरीबी को बेहद करीब से देखा था। अरशद वारसी का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जिन्होंने निजी जिंदगी में काफी दिक्कतें देखीं। अरशद ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और मुश्किलों का डटकर सामना किया। अरशद मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते है। 

Arshad Warsi birthday special unknown facts about his life
Arshad warsi bike - फोटो : file photo

महज 14 साल की उम्र में अरशद ने माता-पिता को खो दिया था। माली हालत ठीक न होने की वजह से अरशद ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी और घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचना शुरू कर दिया था। इस दौरान अरशद ने फोटो लैब में भी काम किया। काम के दौरान ही अरशद को डांस में दिलचस्पी बढ़ी और उन्हें अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल होने का ऑफर मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi birthday special unknown facts about his life
Arshad Warsi - फोटो : twitter

साल 1991 में अरशद डांस प्रतियोगिता में मॉडर्न जैज कैटेगरी में चौथे नंबर पर आए। इसके बाद साल 1992 में डांस वर्ल्ड प्रतियोगिता जो कि लंदन में हो रही थी उसमें हिस्सा लिया। उस वक्त अरशद महज 21 साल के थे। इसके बाद अरशद ने अपना डांस स्टूडियो खोल लिया। अरशद ने साल 1993 में आई फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' गाने के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ भी किया। 

विज्ञापन
Arshad Warsi birthday special unknown facts about his life
Arshad Warsi - फोटो : social media

अरशद बहुत कम फिल्मों में अपने डांस का जलवा दिखाने को मिला। अरशद बॉलीवुड में जितना अपने डांस के लिए जाने जाते हैं उतनी ही बेहतरीन उनकी कॉमिक टाइमिंग भी है। अरशद वारसी कई फिल्में कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'मुन्नाभाई एम बी बीएस', 'हलचल', 'कुछ मीठा हो जाए', 'गोलमाल सीरीज' और 'टोटल धमाल सीरीज' में भी नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed