{"_id":"5ae1e24a4f1c1b56098b6898","slug":"surveen-chawla-says-i-was-replaced-in-a-film-by-star-kid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने बॉलीवुड पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- यह है सबसे खराब वक्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने बॉलीवुड पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- यह है सबसे खराब वक्त
Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Surveen chawla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में एक तरफ जहां इस वक्त कास्टिंग काउच का विवाद तूल पकड़े हुए है, वहीं अब 'हेट स्टोरी-2' की बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने इंडस्ट्री में परिवारवाद का बयान देकर नया मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने अपने साथ हुए एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें एक फिल्म से इसलिए हटा दिया क्योंकि उनकी जगह किसी और की सिफारिश कर दी गई।
2 of 5
surveen chawla
गौरतलब है कि सुरवीन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने सबसे पहले सीरियल 'कहीं तो होगा' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में कसक का किरदार निभाया। इसके अलावा वह रियलिटी डांस शो 'एक खिलाडी एक हसीना' में क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी काम कर चुकी हैं।
3 of 5
Surveen chawla
सुरवीन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया- 'जब मैं टीवी से बड़े पर्दे पर आई थी तो मुझे खुद पर पूरा यकीन था। मुझे लगता था कि मैं अपनी एक्टिंग से दुनिया जीत लूंगी। इस बीच मुझे हाल ही में एक फिल्म के लिए चुना जा चुका था लेकिन एक सिफारिश ने इन सब पर पानी फेर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
surveen chawla
सुरवीन ने कहा- 'यह मेरे जीवन का सबसे खराब लम्हा था। मैं इस फिल्म को लेकर बेहद खुश थी। मैंने अपनी सारी तैयारियां कर ली थी लेकिन फिल्म मेकर्स ने मुझे इस फिल्म से बाहर कर दिया क्योंकि मेरी जगह अब इसमें एक स्टार किड को शामिल कर लिया गया।'
विज्ञापन
5 of 5
Surveen Chawla
इससे पहले कठुआ रेप मामले पर सुरवीन चावला ने भी अपना दर्द बयां किया था। इस घटना पर बोलते हुए सुरवीन ने कहा था कि वह दुष्कर्म से होने वाले दर्द को अच्छे से समझती हैं। वह इस घटना से हैरान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।