दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है। मंगलवार को शाम 16:22 से 17:42 तक लगने वाले इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं। वह ग्लासेस और अन्य तकनीक से इस नजारे का लुत्फ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि, हमेशा से ऐसा नहीं था। जब तकनीक विकसित नहीं हुई थी, तब जानकार सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने के लिए मना करते थे, क्योंकि इसकी किरणे बेहद हानिकारक होती हैं। लेकिन, यह जानने के बावजूद लोग सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलते थे। इसलिए 44 साल पहले भारत सरकार ने लोगों को सूर्यग्रहण देखने से रोकने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था।
Surya Grahan: जब सूर्यग्रहण से बचाने के लिए सरकार ने ली अमिताभ-धर्मेंद्र की मदद, बेहद दिलचस्प है ये किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन