{"_id":"60f3adfca08fb33bce171e07","slug":"suryavamsam-actress-soundarya-death-at-age-31-in-aircraft-crash-death-predicted-after-first-hindi-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई थी सौंदर्या की मौत, पहली हिंदी फिल्म के बाद मौत होने की हो गई थी भविष्यवाणी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई थी सौंदर्या की मौत, पहली हिंदी फिल्म के बाद मौत होने की हो गई थी भविष्यवाणी
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर(अमिताभ बच्चन की ) की पत्नी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौंदर्या की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया था। टेलीविजन पर इस फिल्म का इतनी बार प्रसारण हो चुका है कि अब लोगों को फिल्म के डायलॉग भी रट गए हैं। सौंदर्या ने इस फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में कदम रखा था लेकिन इसके बाद वो किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 27 अप्रैल साल 2003 को सौंदर्या सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी की थी। सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। करियर के शुरुआती दौर में ही सौंदर्या ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं।
1992 में सौंदर्या ने कन्नड़ फिल्म गंधर्व से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। 12 साल के करियर में उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने छोटे से करियर में सौंदर्या ने तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्म में काम किया। अभिनेत्री होने के साथ-साथ सौंदर्या फिल्म निर्माता भी थीं। उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
2 of 5
सौंदर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या ने बॉलीवुड में साल 1999 में अमिताभ बच्चन के अपोजिट डेब्यू किया। सौंदर्या ने दोबारा कभी बॉलीवुड का रुख नहीं किया। उन्होंने अपनी M.B.B.S. की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में जाने का फैसला किया। साल 2003 में एक्टिंग की ऊंचाईयों पर रहते हुए सौंदर्या ने अपने बचपन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी कर ली थी।
3 of 5
सौंदर्या
- फोटो : Instagram
फिल्मों की मदद से दर्शकों का दिल जीतने के बाद साल 2004 में सौंदर्या ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 17 अप्रैल 2004 में सौंदर्या भाजपा के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं। बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
हेलीकॉप्टर जहां गिरा वहां एक शख्स काम कर रहा था। जब वो यात्रियों को बचाने के लिए पहुंचा तब जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग ही आग फैल गई। लाशों की हालत तो ऐसी थी कि किसी को पहचान पाना भी मुश्किल था। मौत से पहले, सौंदर्या ने अपने पिता के नाम पर बंगलूरू में अनाथ बच्चों के लिए 3 स्कूल शुरू किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सौंदर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि सौंदर्या के बचपन में ही एक ज्योतिष ने उनकी आकस्मिक मृत्यु की भविष्यवाणी की थी। हर मां-बाप की तरह इनके भी माता-पिता ने बेटी के लिए हवन पूजा पाठ सब करवाया। यहां तक की इन्हें ड्राइविंग भी नहीं सीखने दी गई और हर समय इनके साथ एक बॉडीगार्ड भी मौजूद रहता था। साथ ही जब सौंदर्या को अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। ज्योतिष ने उन्हें कामयाबी के लिहाज से इस फिल्म को सौंदर्या के लिए अच्छा बताया था लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा था ये फिल्म उनके लिए बॉलीवुड की आखिरी फिल्म साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।