सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है लेकिन बावजूद इसके जांच अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस केस को शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या बताया था, हालांकि सुशांत के फैंस का मानना है कि अभिनेता की हत्या हुई है। अब ऐसा ही कुछ कहना है दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह का।
Sushant Singh Rajput Death Case: विकास सिंह बोले- 'दिवंगत अभिनेता के परिवार को शक, आत्महत्या नहीं मर्डर हुआ है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील विकास सिंह के मुताबिक पहले ऐसा लग रहा था कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था और इस बात का जिक्र पटना में दर्ज की गई एफआईआर में भी था। लेकिन अब सुशांत का परिवार मानता है कि ये मामला सिर्फ उकसाने का नहीं है। उनको अब ये आत्महत्या से ज्यादा मामला हत्या का नजर आ रहा है।
The family is definitely having grave doubt that this is not suicide but a murder: Vikas Singh, lawyer of #SushantSingRajput's father. pic.twitter.com/lExs6nAHL4
याद दिला दें कि हाल ही में दिवंगत सुशांत के पिता केके सिंह ने भी अपने एक बयान में कहा था, 'मेरे बेटे को जहर देकर मारा गया है और सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।' हालांकि उस वक्त तो विकास सिंह ने इस बारे में कोई भी बात नहीं कही थी लेकिन अब विकास भी इस बात पर जोर देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि बुधवार को विकास सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कई सवालों के जवाब दिए थे। वकील विकास सिंह ने दावा किया था, 'सुशांत 2019 तक बिल्कुल ठीक थे। जब से रिया सुशांत की जिंदगी में आईं तब से सुशांत को मानसिक परेशानी हुई। रिया ने ऐसे हालात बनाए की सुशांत की मानसिक स्थिति और खराब होती चली गई।'
इसके साथ ही विकास सिंह ने मीडिया पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ न्यूज चैनलों में ये खबर चल रही है कि सुशांत के परिजनों को उनके डिप्रेशन में रहने की जानकारी थी लेकिन परिवार ने ये बात जान बूझकर छुपाई थी। विकास सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर 2013 में सुशांत की तबीयत खराब हुई होगी तो ये मामूली सी बात होगी और ये डिप्रेशन नहीं कहा जा सकता।