{"_id":"5a90e6ca4f1c1b2a788b7899","slug":"sushant-singh-and-sara-ali-khan-look-happy-with-abhishek-kapoor-in-a-new-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इनकी खुशी का ठिकाना नहीं', सामने आई सुशांत और सारा की नई तस्वीर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इनकी खुशी का ठिकाना नहीं', सामने आई सुशांत और सारा की नई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू भी हो गई हैं। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत के साथ ही सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर खबरों में छा गए हैं। ऐसे में पूरी टीम बेहद खुश और उत्साहित है। सुशांत की एक तस्वीर इसका सबूत है।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सारा अली खान और अभिषेक कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है 'जय शिव शंभू'। इस तस्वीर में तीनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। खासतौर पर सारा अली खान, जिनके डेब्यू को लेकर कई दिनों से बातें चल रही थीं।
Jai Shiv Shambhoo !#kedarnath #scriptreading #backtothegrind pic.twitter.com/7VSwpXUhiN
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) February 23, 2018
बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा एक अमीर पर्यटक का किरदार निभा रही हैं, वहीं सुशांत सिंह राजपूत एक मजदूर का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म केदारनाथ में आई बाढ़ के ऊपर बनाई गई है, जिसकी भीषण तबाही में सारा के फंसने और सुशांत के उन्हें बचाने की कहानी लोगों को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, अभिषेक और 'केदारनाथ' की प्रोड्यूसर प्रेरणा से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बहस ने विवाद का रूप ले लिया था। इसके सुलझने के बाद 21 फरवरी को अभिषेक कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर शूटिंग फिर से शुरू होने की जानकारी दी थी।