बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म Namaste England में एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा तो काफी पहले ही हो गई थी और अब उसका पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने अमृतसर में 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
Namaste England का पहला पोस्टर रिलीज, प्लेन के ऊपर बैठ गए अर्जुन कपूर और परिणीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले परिणीति ने फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था- 'नमस्ते इंग्लैंड। अपनी उत्सुकता पर काबू नहीं रख सकती। अर्जुन कपूर, संजना बत्रा, आरती नायर।' वहीं अर्जुन कपूर ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए ट्वीट किया- 'नमस्ते इंग्लैंड'। मैं और परिणीति एक बार फिर एकसाथ। समय आ गया है हमारे साथ पंजाब से इंग्लैंड तक उड़ने का। 7 दिसंबर 2018।
Me and Parineeti are back !!! Time to fly with us on this wonderful journey from Punjab to England 🙏!!! 7th December 2018. #NamasteEngland@NamasteEngFilm @ParineetiChopra @RelianceEnt @PenMovies#VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers pic.twitter.com/ILSfaCc8CD
इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आ चुकी है और दोनों ने हाल ही में दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वहीं निर्देशक विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पंजाब और कनाडा में होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी जिसके बाद यह बांग्लादेश के ढाका का रुख करेगी। उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किए जाएंगे।